अब प्रणित मोरे के शो से सेजल का बयान वायरल, उड़ाया डेडबॉडी का मजाक, कही ऐसी बात कि होने लगीं ट्रोल
Pranit More Show: 370 रुपये की बिरयानी विवाद के बीच अब एक फीमेल डॉक्टर का बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने प्रणित मोरे के शो में डेडबॉडी का मजाक उड़ाया है।

‘बिग बॉस 19’ के दूसरे रनरअप प्रणित मोरे इस वक्त विवाद में फंस चुके हैं। ये विवाद तब शुरू हुआ जब उनके शो में आए 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि वो एक बड़ी उम्र वाली महिला के साथ डेट पर गए थे और उन्होंने 370 रुपये की बिरयानी ऑर्डर की थी इसलिए उन्हें अपने इस इन्वेस्टमेंट का रिटर्न मिलना चाहिए। वहीं अब सेजल पवाल का शो के दौरान किया गया कमेंट वायरल हो रहा है।
सेजल पवार ने क्या कहा?
सेजल पवार पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने पुरुषों की डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाया। उन्होंने शो के दौरान कहा कि वो और उनकी एक साथी अक्सर हॉस्पिटल में पुरुषों की डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स के साइज कम्पेयर करती हैं। सेजल का कमेंट सुन लोग भड़क गए हैं। ऐसे में सेजल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वो मुंबई के KEM हॉस्पिटल में नौकरी करती हैं।
भड़के लोग
सेजल का कमेंट सुन एक यूजर ने लिखा, ‘एक मेडिकल स्टूडेंट के तौर पर, डेड बॉडी का मजाक उड़ाना सबसे बुरी चीज है। मुझे अभी भी बी.डी. चौरसिया की एनाटॉमी बुक के पहले पन्ने पर लिखी कविता याद है। उन्होंने लिखा था, एक डेड बॉडी अपने दिल की बात कहती है। प्यार और देखभाल के साथ बर्ताव किए जाने की गुजारिश करती है।’
लोगों ने निकाला गुस्सा
दूसरे ने लिखा, ‘जिंदगी में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका कभी मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। डेड बॉडी उनमें से एक है। परिवार अपने प्रियजन का शरीर इसलिए दान करते हैं ताकि डॉक्टर की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स सीख सकें और समाज की बेहतर सेवा कर सकें।’ तीसरे ने लिखा, 'हमारे सजाम में सिर्फ 370 रुपये की बिरयानी वाले हिमांशु नहीं हैं, बल्कि सेजल जैसी डॉक्टर भी हैं जो उसी प्रणित मोरे के शो में शामिल हुईं और मरे हुए पुरुषों के प्राइवेट पार्ट्स पर मजाक उड़ाकर 244k फॉलोअर्स हासिल किए।’
हिमांशु का क्या हुआ?
हिमांशु को उनकी कंपनी से निकाल दिया गया है। हिमांशु के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि उन्होंने अपने ऑफिस में हर एक शख्स से बात की और गजब की बात ये है कि किसी ने भी हिमांशु के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। सबने हिमांशु की तारीफ की। लेकिन हिमांशु ने प्रणित मोरे के शो में जो बोला उसकी वजह से हम उन्हें निकाल रहे हैं क्योंकि इस ऑफिस का माहौल ठीक रखने की जिम्मेदारी हमारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन