Pranit More Deactivates Instagram Account Amid Massive Backlash For Himanshu Jangra 370 Biryani Remark On His Show 370 रुपये की बिरयानी विवाद में फंसे प्रणित मोरे ने उठाया ऐसा कदम, फैंस भी परेशान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

370 रुपये की बिरयानी विवाद में फंसे प्रणित मोरे ने उठाया ऐसा कदम, फैंस भी परेशान

प्रणित मोरे जो हाल ही में शो में आए ऑडियंस के एक जोक को लेकर फंस गए हैं, उन्होंने अब इन सबसे ब्रेक लेने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर एक कदम उठाया है।

Wed, 10 June 2026 05:12 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
370 रुपये की बिरयानी विवाद में फंसे प्रणित मोरे ने उठाया ऐसा कदम, फैंस भी परेशान

प्रणित मोरे पिछले कुछ दिनों से उनके शो में हुए 370 रुपये बिरयानी वाले स्टेटमेंट को लेकर काफी नेगेटिविटी झेल रहे हैं। जिस शख्स ने वो स्टेटमेंट दिया था उसने सोशल मीडिया पर माफी मांगकर अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था। वहीं प्रणित ने भी मांफी मांगी थी, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ और अब इस बीच प्रणित ने एक बड़ा फैसला लिया है।

इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिएक्टिवेट

प्रणित ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। दरअसल, प्रणित के खिलाफ कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खड़े हुए जिसमें कुशा कपिला से लेकर एल्विश यादव हैं। कई महिलाओं ने प्रणित की क्लास लगाई है कि कैसे वह ऐसे कमेंट को दिखा कर सकते हैं और उस पर मजाक कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रणित मोरे के शो पर महिला पर आपत्तिजनक कमेंट, बवाल बढ़ा तो मांगी माफी

3.8 मिलियन्स थे फॉलोअर्स

प्रणित का अकाउंट 3.8 मिलियन फॉलोअर्स वाला अभी दिख रही रहा है। हालांकि उनका जो दूसरा इंस्टाग्राम अकाउंट है महाराष्ट्रीयन भाऊ वो एक्टिव है। इस अकाउंट के 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं जहां वहां अपने स्टैंड अप कॉमेडी के कंटेंट को शेयर करते हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, प्रणित के शो में एक हिमांशु नाम का लड़का था। वह बोलता है कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था और डेट पर जो उसने बिरयानी खाई थी वो 370 रुपये की थी। उसने फिर कहा कि अब उसे 370 रुपये खर्च करने का रिटर्न चाहिए था। उसने कहा कि लड़की ने मुझे कहा कि घर छोड़ दो तो मैंने कहा 370 रुपये लगे हैं, मैं वसूल तो करूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रणित के शो से वायरल हुई विवादित वीडियो पर बोले एल्विश; '370 की बिरयानी ने दो…

इसके बाद वह बताता है कि उसने आगे क्या किया। प्रणित जो वहां स्टेज पर मौजूद थे, वह भी इस पर हंसते हुए ही रिएक्ट करते हैं और सवाल करते हैं।

प्रणित ने मांगी थी माफी

इस वीडियो के वायरल होने और लोगों की क्लास लगाने के बाद प्रणित ने फिर एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा है, ‘मैंने अभी देखा कि एक क्राउड वर्क के स्टेटमेंट को लेकर काफी विवाद हो रहा है। वो कमेंट ऑडियंस ने किया था और इसका मतलब यह नहीं कि ये ही मेरा व्यू है। मुझे उस वक्त हंसने की जगह उसे जवाब देना चाहिए। यहां मुझसे चूक हुई है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंदर से ऐसा दिखता है बिग बॉस 19 के प्रणित मोरे का घर, मम्मी-पापा का था सपना

प्रणित ने आगे लिखा था, 'जो भी हुआ उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मैं आगे इस बात का पूरा ध्यान रखूंगा। मैं इंसान ही हूं और सीख रहा हूं।'

बता दें कि प्रणित बिग बॉस 19 का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह शो के सेकेंड रनर अप थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।