Elvish Yadav reacts Pranit More 370 Biryani Video says controversy ego pe aa gayi प्रणित मोरे के शो से वायरल हुई विवादित वीडियो पर एल्विश यादव का तंज; '370 की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दीं', Tv Hindi News - Hindustan
More

प्रणित मोरे के शो से वायरल हुई विवादित वीडियो पर एल्विश यादव का तंज; '370 की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दीं'

प्रणित मोरे के शो से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर जमकर विवाद भी हो रहा है। अब इस पूरे विवाद पर एल्विश यादव का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि 370 की बिरयानी ने दो चीजों को एक्सपोज कर दिया है। 

Wed, 10 June 2026 01:14 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रणित मोरे के शो से वायरल हुई विवादित वीडियो पर एल्विश यादव का तंज; '370 की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दीं'

सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे के कॉमेडी शो से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर प्रणित मोरे भी हंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़का कहता है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को 370 की बिरयानी खिलाई है, वो उसे वसूलेगा तो है ही। प्रणित इस बात पर हंसते नजर आ रहे हैं। अब इस पूरे विवाद पर एल्विश यादव का भी रिएक्शन सामने आया है। एल्विश यादव ने कहा कि 370 की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दी हैं।

विवाद पर क्या बोले एल्विश यादव

एल्विश यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया- 370 की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दी हैं। एक आदमी को लगा कंसेंट (सहमति) का एमआरपी होता है। और एक कॉमेडियन को लगा हर असहज चुप्पी पर लाफ्टर ट्रैक से बचाया जा सकता है। बिरयानी तो दम पर बनी थी, विवाद ईगो पर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देसी हुक्का,आलीशान सीढ़ियां…, देखें अंदर से कैसा है एल्विश यादव का घर?

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

विवाद शुरू हुआ प्रणित मोरे के स्टैंडअप के शो की वायरल क्लिप से। इस वायरल क्लिप में गुरुग्राम के रहने वाले हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट का जिक्र किया। उसने कहा कि डेट पर उसने लड़की के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी मंगाई थी। डेट के बाज जब लड़की ने घर जाने को कहा तो उन्होंने सोचा कि 370 की बिरयानी खिलाई है, वसूलुंगा तो है ही। हिमांशु के इसी कमेंट की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। लोग इस कमेंट को हिमांशु की महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता से जोड़कर देख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रणित मोरे के शो पर महिला पर आपत्तिजनक कमेंट, बवाल बढ़ा तो मांगी माफी

विवाद बढ़ते ही चली गई हिमांशु की नौकरी

सोशल मीडिया पर ये विवाद इतना बढ़ा की प्रणित को इसके बाद माफी मांगनी पड़ी। इतना ही नहीं, अपने इस बयान की वजह से हिमांशु को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। हिमांशु जिस कंपनी में काम करते थे उसके संस्थापक ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर बताया कि हिमांशु को नौकरी से निकाल दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एल्विश ने कोर्ट के फैसले के बाद पूछा, ढाई साल तक हुई पीड़ा की भरपाई कौन करेगा?

कंपनी के संस्थापक ने बताया कि हिमांशु के वायरल वीडियो के बाद उनके पास सैंकड़ों ईमेल, कॉल और मैसेज आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिमांशु को नौकरी से निकाल दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि वायरल वीडियो के बाद कंपनी ने हिमांशु के काम करने के तरीकों और महिलाओं के साथ उनके व्यवहार को लेकर आंतरिक जांच की। उन्होंने बताया कि कंपनी की किसी भी महिला ने हिंमाशु पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच में पाया गया कि हिमांशु काफी मेहनती हैं और सबके साथ सम्मान से बात करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।