'ये बहुत डरावना है', 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर बोलीं आयशा खान, कहा- महिला के शरीर पर हक...
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट आयशा खान ने 370 रुपये बिरयानी विवाद के बीच अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने कहा कि उस लड़के के कमेंट पर जिस तरह हर आदमी हंस रहा था, वो बहुत डरावना है।

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से प्रणित मोरे के एक शो की वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, वीडियो में शो में आए शख्स ने महिलाओं को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस टिप्पणी पर प्रणित मोरे समेत वहां बैठे लोग हंसते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस वजह से प्रणित मोरे और उस लड़के की आलोचना भी हो रही है। उस लड़के ने कहा था कि उसने डेट पर लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी, वो वसूलेगा तो है ही। ये वीडियो जैसे-जैसे वायरल हो रहा है, सेलेब्स भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब इस कड़ी में आयशा खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बिरयानी विवाद पर क्या बोलीं आयशा खान?
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वो वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस बात पर, वहां बैठे हर कोई आदमी हंस रहा था, ये कितना डरावना है। आयशा ने कहा कि हमें जितना गुस्सा होना चाहिए, हम उतने गुस्सा नहीं हैं।
आयशा ने कहा- ये डरावना है
आयशा ने लिखा- जिस तरह से उस कमरे में बैठा हर आदमी हंस रहा है, ये देखने में भी कितना डरावना है, जिस तरह होस्ट हंस रहा है, ये फैक्ट कि इस रील को पोस्ट करने से पहले इसपर सोचा गया होगा और फिर भी इसे पोस्ट किया गया, ये डरावना है। जो हुआ है, उस पर हमें जितना गुस्सा होना चाहिए, हम उतना गुस्सा नहीं हैं।

आयशा ने पूछा ये सवाल
आयशा ने आगे लिखा- आप एक डेट पर गए, 370 रुपये खर्च किए और आपको लगा कि महिला के शरीर पर आपका हक है? हम कहां जा रहा हैं? क्या दिक्कत है?
एल्विश यादव ने भी विवाद पर किया रिएक्ट
आयशा खान के अलावा एल्विश यादव, कुशा कपिला और तमाम सेलेब्स ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। सभी ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई है। इस पूरे विवाद पर प्रणित मोरे ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। विवाद को बढ़ता देख प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।
चली गई लड़के की नौकरी
बता दें, 370 रुपये वसूलने वाली बात कहकर विवाद में आए लड़के का नाम हिमांशु जांगड़ा है। हिमांशु जांगड़ा गुरुग्राम के रहने वाले हैं। इस विवाद में फंसने के बाद हिमांशु की नौकरी भी चली गई है। हिमांशु ने भी सोशल मीडिया पर अपने कमेंट को लेकर माफी मांगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन