Pranit more apologies on backlash after recent crowdwork comedy show vulgar comment says lapse in judgement प्रणित मोरे के शो पर महिला पर आपत्तिजनक कमेंट, बवाल बढ़ा तो मांगी माफी; लिखा- इंसान हूं, सीख रहा हूं, Tv Hindi News - Hindustan
More

प्रणित मोरे के शो पर महिला पर आपत्तिजनक कमेंट, बवाल बढ़ा तो मांगी माफी; लिखा- इंसान हूं, सीख रहा हूं

प्रणित मोरे के कॉमेडी शो पर महिलाओं के लिए वल्गर कमेंट पर जमकर ट्रोलिंग हुई। अब प्रणित ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे पर अपनी सफाई पेश की है और माफी मांगी है।

Wed, 3 June 2026 10:13 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रणित मोरे के शो पर महिला पर आपत्तिजनक कमेंट, बवाल बढ़ा तो मांगी माफी; लिखा- इंसान हूं, सीख रहा हूं

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट और कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने एक शो की क्लिप पर माफी मांगी है। दरअसल उनके एक शो में दर्शक ने महिलाओं पर भद्दा कमेंट किया। इस पर प्रणित भी हंसने लगे। प्रणित की ट्रोलिंग शुरू हो गई इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा पोस्ट डालकर माफी मांगी है। प्रणित ने लिखा है कि दर्शक ने जो कमेंट किया मेरी सोच वैसी नहीं है। प्रणित ने वो वीडियो सारे प्लैटफॉर्म से भी हटा दिया है।

मुझे हंसना नहीं चाहिए था

प्रणित ने लिखा है, 'मुझे रीसेंट क्राउडवर्क क्लिप पर क्रिटिसिजम दिखाई दिया। दर्शकों में बैठे सदस्य का कमेंट जैसी मेरी सोच नहीं है। अगर पीछे जाकर सोचता हूं तो लगता है कि मुझे उस रिमार्क पर हंसने के बजाय, टोक देना चाहिए था। मेरी तरफ से यह तय करने में गलती हुई। लाइव क्राउडवर्क में अक्सर रियलटाइम में रिएक्ट करना होता है लेकिन यह बहाना नहीं है। मैं फीडबैक सीरियसली लेता हूं और आगे ऐसी सिचुएशन को कैसे हैंडल करूं इसका और ध्यान रखूंगा।'

प्रणित ने मांगी माफी

प्रणित आगे लिखते हैं, 'हमने सारे प्लैटफॉर्म्स से वीडियो हटा दिया है, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि इस तरह के विचारों को लोग सामान्य समझें या बढ़ावा मिले। जिन लोगों ने सम्मान के साथ इस पर आपत्ति जताई मैं उन सबकी तारीफ करता हूं। जो भी हुआ उसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। मैं इंसान हूं और दूसरों की तरह, मैं लगातार सीख रहा हूं। अगर कुछ गलत हो जाए और लोग इस पर कुछ कहें तो मैं छोटा नहीं हो जाता बल्कि इससे ग्रो होता हूं। मैं मानता हूं कि मैं इससे और बेहतर तरीके से हैंडल कर सकता था। मैं ध्यान रखूंगा कि अनजाने में कभी ऐसे विचारों को सपोर्ट या नॉर्मलाइज ना कर दूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंदर से ऐसा दिखता है बिग बॉस 19 के प्रणित मोरे का घर, मम्मी-पापा का था सपना
प्रणित मोरे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाराजगी भुलाकर साथ दिखे बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे

क्या था क्लिप में

प्रणित का क्राउडवर्क शो था। इसमें वह दर्शकों से बातचीत कर रहे थे। इस बीच ऑडियंस में से एक शख्स ने आपत्तिजनक बात बोली। वह बोलता है कि उसने एक महिला को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई और बाद में जब उसने घर छोड़ने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह उस पर खर्च किए गए पैसे वसूल तो जरूर करेगा। दर्शक के ऐसा बोलने पर प्रणित हंसने लगे और बोले पीक गुड़गांव कॉन्टेंट। यह क्लिप वायरल हुई तो प्रणित को ट्रोल किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तान्या मित्तल और प्रणित मोरे की लड़ाई, बोलीं- कैसा आदमी है…छी, तेरी हालत देख

हो रही थी जमकर ट्रोलिंग

प्रणित ने भले ही वीडियो डिलीट कर दिया हो। इसे कई लोगों ने शेयर किया है। कई इन्फ्लुएंसर ने वीडियो बनाकर प्रणित को खरी-खोटी सुनाई। लोग उस बताने वाले को ट्रोल कर रहे थे साथ में जो भी इस डेटिंग स्टोरी पर हंसा, सबको ट्रोल किया गया। बता दें कि क्राउडवर्क अनस्क्रिप्टेड कॉमेडी शो होता है जिसमें कॉमेडियन और दर्शकों के बीच बातचीत होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।