Vijay Thalapathy Trisha Krishnan superhit song Appadi Podu going viral know about its hindi remake विजय और तृषा का गाना 'Appadi Podu' हुआ वायरल, जानते हैं इसका मतलब? हिंदी में बना है इसका रीमेक, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विजय और तृषा का गाना 'Appadi Podu' हुआ वायरल, जानते हैं इसका मतलब? हिंदी में बना है इसका रीमेक

विजय थलापति के चुनाव जीतने के बाद से ही उनका और तृषा कृष्णन का सुपरहिट गाना ‘अप्पाडी पोडु’ सोशल मीडिया पर फिर से ट्रेंड करने लगा है। आपको पता है हिंदी में इसका रीमेक बन चुका है।

Mon, 11 May 2026 08:50 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय और तृषा का गाना 'Appadi Podu' हुआ वायरल, जानते हैं इसका मतलब? हिंदी में बना है इसका रीमेक

आजकल इंस्टाग्राम रील्स में एक तमिल गाना जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। विजय थलपति और तृषा कृष्णन पर फिल्माया गया यह गाना ‘Appadi Podu’ है। सिर्फ साउथ के लोग ही नहीं, नॉर्थ भारत के दर्शक भी इस गाने की बीट्स के दीवाने हो रहे हैं। लेकिन वे ये भी पूछ रहे हैं कि इस गाने का मतलब है क्या? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।

किस फिल्म का गाना है ये?

ये गाना फिल्म ‘घिल्ली’ (Ghilli) का है। इस फिल्म में पहली बार विजय और तृषा ने साथ में काम किया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने को दिवंगत सिंगर केके (KK) ने गाया था। विजय और तृषा की जोड़ी और केके की आवाज ने इसे सुपरहिट बना दिया था। आज भी अगर विजय और तृषा का कोई वीडियो सामने आता है तो लोग बैकग्राउंड में इसी गाने का इस्तेमाल करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड की इस हिराेइन ने थलापति विजय के साथ किया था डेब्यू, बताया एक्सपीरियंस

आज सोशल मीडिया पर ये गाना क्यों कर रहा है ट्रेंड?

थलपति विजय ने जिस दिन चुनाव जीते थे उस दिन उनकी कथित गर्लफ्रेंड तृषा का जन्मदिन था। ऐसे में लोग विजय और तृषा के बारे में सर्च करने लगे और इस गाने को शेयर करने लगे।

अक्षय कुमार की फिल्म में यूज हुआ था इसका हिंदी रीमेक

हिंदी दर्शकों के लिए सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस फिल्म का हिंदी में रीमेक बन चुका है। साल 2013 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘बॉस’ का सुपरहिट गाना ‘हम ना तोड़े’ दरअसल 'Appadi Podu' का ही ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत की इस एक्टर ने पहले कर दी थी भविष्यवाणी
गानाAppadi Poduहम ना तोड़े
फिल्मघिल्लीबॉस
संगीतकारविद्यासागरपी.ए.दीपक
मेन लीडविजय और तृषाअक्षय कुमार, प्रभु देवा
,

विजय और तृषा की लव स्टोरी

विजय और तृषा के डेटिंग की अफवाहें इन दिनों तेज हैं। विजय ने जिस दिन चुनाव जीते थे उस दिन तृषा उनसे मिलने उनके घर गई थीं। वहीं शपथ ग्रहण वाले दिन भी तृषा, विजय को सपोर्ट करने पहुंची थीं। इतना ही नहीं, विजय को शपथ लेता देख वह इमोशनल हो गई थीं और उन्होंने विजय की मम्मा को गले भी लगाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: थलापित विजय के घर के बाहर फूट-फूटकर रोया फैन, चढ़ाए फूल
ये भी पढ़ें:तृषा ने विजय के साथ शेयर की हैं ये तस्वीरें, हर पोस्ट में कॉमन है ये खास चीज

विजय और उनकी पत्नी

विजय थलापति और उनकी पत्नी संगीता के रिश्ते सही नहीं हैं। संगीता और उनके बच्चे, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो संगीता ने तलाक की अर्जी डाली है और विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के भी आरोप लगाए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।