This Actor Predicted Vijay Win In Tamil Nadu Elections Told You Will Be On CM Chair तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत की इस एक्टर ने पहले कर दी थी भविष्यवाणी, कहा- आप मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठोगे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत की इस एक्टर ने पहले कर दी थी भविष्यवाणी, कहा- आप मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठोगे

तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत ने सबको हिलाकर रख दिया था। एक्टर ने राजनीति के लिए अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया है। अब बताते हैं आपको कि एक एक्टर हैं जिन्होंने विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी।

Thu, 7 May 2026 02:07 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत की इस एक्टर ने पहले कर दी थी भविष्यवाणी, कहा- आप मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठोगे

विजय ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक राजनीतिक पदार्पण किया, जिसमें उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके), सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। टीवीके 108 सीट जीती है। विजय की जीत पर उनके फैंस काफी खुश हुए। इन सबके बीच एक शख्स जिन्होंने थलापति विजय को सपोर्ट किया वो थे एक्टर शाम।

शाम को पता था विजय की होगी जीत

शाम ने विजय के साथ साल 2023 में फिल्म वरिसु में काम किया है। अब उन्होंने एक्टर की जीत पर अपनी बात रखी है और कहा कि उन्हें पहले से पता था कि एक्टर की जीत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: थलापित विजय के घर के बाहर फूट-फूटकर रोया फैन, चढ़ाए फूल

शाम ने खुलकर विजय का सपोर्ट किया है। जब उनसे पूछा गया कि एक्टर की जीत पर उन्हें कैसा फील हो रहा है तो उन्होंने कहा कि इस जीत की प्रिडिक्शन उन्होंने 2 साल पहले कर दी थी। वह बोले, सच बताऊं तो मुझे साल 2024 में पता चल गया था। एक सुबह मैंने उन्हें कॉल किया और कहा कि अन्ना, मैंने आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देखा है और लोग आपका सम्मान कर रहे हैं।

विजय को मैसेज किया सपना पूरा होने वाला है

इसके बाद 3 मई को हाल ही में मैंने उन्हें मैसेज किया कि कि मेरा सपना पूरा होने वाला है और बता दूं कि मेरी ये सोच रातोंरात नहीं आई है।

विजय

विजय हमेशा चाहते थे फैंस के लिए कुछ करना

शाम ने फिल्म वरिसु में विजय के भाई का किरदार निभाया था। अब वह बोले, ‘विजय अन्ना का दिल काफी साफ है और सच्चा है। वह हमेशा बोलते हैं कि वह आज जिस पोजिशन पर पहुंचे हैं वो अपने फैंस की वजह से। तो अपने फैंस को प्यार देने के लिए वह उनके लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं। एक दिन मैंने कहा कि क्या वह जानते हैं कि वह इतना बड़ा बनने वाले हैं तो अन्ना ने मुझे कहा मैं सिर्फ एक्ट करूंगा, मुझे नहीं पता मैं इतने प्यार के साथ जीतने वाला हूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरबी चौधरी के निधन से टूट गए विजय, श्रद्धांजलि देते हुए फूट-फूटकर रोने लगे

विजय जैसा कोई नहीं कर सकता

क्या कभी विजय ने उनसे कभी उनके पॉलिटिकल प्लान के बारे में बताया तो शाम ने कहा नहीं, लेकिन उन्हें विश्वास रहा है कि विजय को कोई शक्ति हमेशा गाइड करती है। इसी वजह से मुझे लगता था कि ये कुर्सी विजय के लिए ही है। उनकी पोजिशन पर ऐसा कोई नहीं कर सकता है, कोई भी अपना करियर छोड़कर ऐसा नहीं कर सकता।

शाम से फिर पूछा गया कि क्या वह कभी पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगे तो उन्होंने कहा, नहीं...मैं खुद को वहां नहीं देखता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तृषा ने विजय के साथ शेयर की हैं ये तस्वीरें, हर पोस्ट में कॉमन है ये खास चीज

शाम फिलहाल श्रिनिवासा मंगापुरम पर काम कर रहे हैं। यह अपकमिंग रोमांटिक एक्शन ड्रामा तेलुगु फिल्म है। इस फिल्म को अजय भूपति डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए जया कृष्णा एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। वहीं फिलम में राशा थदानी भी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।