bollywood actress priyanka chopra debut film was with thalapathy vijay he shared her experience थलापति विजय के साथ किया था बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस ने डेब्यू, इंटरव्यू में बताया कैसा था एक्टर का बर्ताव, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

थलापति विजय के साथ किया था बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस ने डेब्यू, इंटरव्यू में बताया कैसा था एक्टर का बर्ताव

थलापति विजय की एक फिल्म आई थी साल 2002 में। इस फिल्म में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ने काम किया था। वो फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म थी। आइए आपको इस फिल्म और एक्ट्रेस का नाम बताते हैं।

Fri, 8 May 2026 07:25 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
थलापति विजय के साथ किया था बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस ने डेब्यू, इंटरव्यू में बताया कैसा था एक्टर का बर्ताव

आज जब थलापति विजय सुर्खियों में हैं और एक्टिंग छोड़ राजनीति की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं तो उनके करियर से जुड़े कुछ पुराने किस्से फिर से चर्चा में आ रहे हैं। आपने उनकी फिल्मों, उनके परिवार और उनके अफेयर्स के बारे में तो सबकुछ पढ़ लिया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ने अपना एक्टिंग डेब्यू थलापति विजय के साथ किया था? नहीं! आइए आपको इस एक्ट्रेस का नाम बताते हैं।

एक्ट्रेस का नाम

इस एक्ट्रेस का नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस है। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत किसी बॉलीवुड फिल्म से नहीं, बल्कि विजय की तमिल फिल्म 'थमिजन' (Thamizhan) से की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थलापति विजय की जीत के बीच तृषा का पुराना बयान वायरल, वरुण से क्यों टूटी थी सगाई

प्रियंका का एक्सपीरियंस

हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रियंका ने विजय के साथ काम करने और उनकी लोकप्रियता के बारे में बात की है। प्रियंका ने ‘नॉट स्किन्नी बट नॉट फैट’ को दिए पॉडकास्ट में बताया कि जब उन्होंने थलापति विजय के साथ फिल्म की थी तब वह 18 साल की थीं और उनकी लोकप्रियता को देखकर दंग रह गई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थलापति विजय की जीत के बाद चर्चा में 2 अजीब इत्तेफाक, लोग बोले- कुदरत का इशारा

प्रियंका ने क्या कहा?

प्रियंका ने पॉडकास्ट में कहा, 'मेरी पहली फिल्म का नाम 'थमिजन' था। मेरे को-एक्टर, जिनका नाम विजय है, वह बहुत ज़्यादा फेमस हैं। मुझे याद है, जब भी हम सेट पर पहुंचते थे, तो वहां सैकड़ों लोग सिर्फ उन्हें देखने आते थे। उस समय मुझे लगता था कि ये काम (एक्टिंग) शोहरत के लिए करते हैं। मुझे बहुत बाद में समझ आया कि शोहरत तो इस काम का एक ‘बाय-प्रोडक्ट’ है।'

प्रियंका ने थलापति विजय के बारे में क्या कहा?

थलापति विजय के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘एक बार जब वह सेट पर आ जाते हैं, तो फिर सेट छोड़कर कहीं नहीं जाते हैं। मैं जब ये बात उनसे सीखी थी और मैं आज भी इस चीज को फॉलो करती हूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थलापति विजय ने अपने पिता के खिलाफ दायर किया था मुकदमा, जानिए क्या करता है बेटा

क्यों प्रियंका के लिए खास है ये फिल्म?

1. यह प्रियंका चोपड़ा की पहली फीचर फिल्म थी।

2. इसी फिल्म में विजय ने अपना पहला गाना 'Ullathai Killathey' गाया था।

3. प्रियंका ने हमेशा विजय के अनुशासन और सेट पर उनके सरल व्यवहार की तारीफ की है।

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी या हुई थी फ्लॉप?

ये फिल्म 12 अप्रैल 2002 को रिलीज हुई थी। तब इस फिल्म को 5 करोड़ के भारी बजट में बनाया गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म फ्लॉप हुई थी और इसे 1.5 करोड़ का नुकसान हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेट गाला क्या है, भारत के सुपरस्टार्स वहां क्यों जाते हैं, उन्हें क्या मिलता है?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।