Trisha Krishnan Thalapathy Vijay photos went viral actor family not reacted on his victory तृषा ने विजय के साथ शेयर की हैं ये तस्वीरें, हर पोस्ट में कॉमन है ये खास चीज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

तृषा ने विजय के साथ शेयर की हैं ये तस्वीरें, हर पोस्ट में कॉमन है ये खास चीज

तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर थलापति विजय के लिए जो पोस्ट शेयर की थीं वो वायरल हो रही हैं। वहीं बेटे, बेटी और पत्नी की थलापति विजय की जीत पर चुप्पी सवाल खड़े कर रही हैं।

Wed, 6 May 2026 02:55 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
तृषा ने विजय के साथ शेयर की हैं ये तस्वीरें, हर पोस्ट में कॉमन है ये खास चीज

थलापति विजय की राजनीतिक पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के शानदार आगाज और उनकी हालिया जीत के बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, ऐसी अफवाहें हैं कि तृषा और विजय रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। इस बीच तृषा ने विजय के साथ जो तस्वीरें पोस्ट की हैं वो वायरल हो रही हैं।

शेयर कीं ये तस्वीरें

तृषा ने अलग-अलग मौकों पर विजय के साथ अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं।

फोटो नंबर 1: तृषा ने सबसे पहले इंस्टाग्राम पर विजय के साथ जो तस्वीर शेयर की थी उस फोटो में विजय हंसते हुए और तृषा उन्हें देखती नजर आ रही हैं। ये फोटो किसी इवेंट की है। फोटो शेयर करते हुए तृषा ने लिखा था, ‘आप में से जिन्होंने पूछा, इंतजार किया और दुआ की…ये आप ही के लिए है...।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थलापति विजय की जीत के बीच तृषा का पुराना बयान वायरल, वरुण से क्यों टूटी थी सगाई

फोटो नंबर 2: दूसरी फोटो बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच ली है। इस फोटो को शेयर करते हुए तृषा ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी थी।

फोटो नंबर 3: तृषा ने ‘लियो’ के सेट पर ली गईं उनकी और विजय की तस्वीरें पोस्ट की थीं।

फोटो नंबर 4: तृषा ने विजय के साथ मिरर सेल्फी पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था, ‘तूफान से पहले की शांति, शांति के बाद का तूफान! आगे आने वाली और भी कई उपलब्धियों के नाम।’

फोटो नंबर 5: पांचवीं फोटो में विजय, तृषा के डॉगी इजी कृष्णन के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर पोस्ट कर तृषा ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी थी।

इन तस्वीरों में क्या है कॉमन?

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि इन 5 पोस्ट में से 4 पोस्ट के कैप्शन में तृषा ने दिल वाला इमोजी बनाया है। इसके साथ ही हर पोस्ट पर नजरबट्टू भी लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थलापति विजय की जीत के बाद चर्चा में 2 अजीब इत्तेफाक, लोग बोले- कुदरत का इशारा

ये हैं तृषा और विजय की फिल्में

सालफिल्म का नामजॉनर
2004घिल्लीएक्शन/स्पोर्ट्स ड्रामा
2005थिरुपाचीएक्शन/मसाला
2006आथीएक्शन/रिवेंज
2008कुरुवीएक्शन/कॉमेडी
2023लियोएक्शन थ्रिलर
2024गोटसाइंस-फिक्शन/एक्शन
,

पत्नी ने लगाए आरोप

थलापति विजय की पत्नी संगीता ने कुछ महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह पिछले 2 साल से पति से अलग रह रही हैं। इतना ही नहीं, उन्‍होंने विजय पर मानसिक प्रताड़ना, अपमानित करने जैसे कई संगीन आरोप भी लगाए थे।

विजय की जीत पर बच्चे मौन

बेटे जेसन संजय ने अपने पिता विजय को बहुत पहले सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। वहीं उनकी जीत पर भी उन्होंने मौन धारण किया हुआ है। बेटी दिव्‍या साशा का भी पिता की जीत के बाद कोई बयान नहीं आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थलापति विजय ने अपने पिता के खिलाफ दायर किया था मुकदमा, जानिए क्या करता है बेटा

तृषा पहुंची विजय के घर

वहीं 4 मई के दिन तृषा, विजय को बधाई देने के लिए उनके घर पहुंची थीं। उन्होंने विजय के घर से बाहर निकलने के बाद मीडिया को विक्ट्री साइन भी दिखाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।