VIDEO: थलापित विजय के घर के बाहर फूट-फूटकर रोया फैन, चढ़ाए फूल, बताया किस बात का है दुख
थलापति विजय के एक सपोर्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह उनके घर के बाहर फूल फेंकते दिख रहे हैं साथ में रो भी रही हैं। लोगों का कहना है कि लोग अब विजय की मूर्तियां लगवा देंगे।

साउथ में एक्टर्स को भगवान की तरह पूजा जाता है, यह बात जगजाहिर है। अब थलापति विजय के घर के बाहर पहुंचकर एक फैन ने फूल चढ़ाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। फैन का ये वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल है। मीडिया से बातचीत में फैन ने कहा कि विजय जरूर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। उसने चिंता जताई कि विजय के घर के बाहर कोई सिक्योरिटी नहीं है।
रो पड़ा फैन
वायरल वीडियो विजय के चेन्नई वाले घर का है। बताया जा रहा है कि शख्स विजय का सपोर्टर और फैन है। वह उनके घर के बाहर पूजा और सुरक्षा की कामना करने आया था। मीडिया से बातचीत में सपोर्टर रोने लगा। पीटीआई से बातचीत में फैन ने कहा, 'वह मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे। न्यूज चैनल कई बातें बोलते हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि वही ये पोजीशन लेंगे। चाहे उनके रास्ते में कितनी भी रुकावटें आएं, वह उनका सामना करेंगे और आगे बढ़ जाएंगे। मुझे बहुत दुख होता है। यहां एक भी पुलिस अफसर नहीं है। समझ नहीं आ रहा, क्या ही कहूं। इतनी दूर तक आने के लिए इतना संघर्ष करने के बाद देखना दुखद है कि लोग ऐसी चीजें कर रहे हैं।'
घर के बाहर चढ़ाए फूल
वीडियो में दिख रहा है कि शख्स विजय के घर के बाहर कोनों पर फूल चढ़ा रहा है। वह हाथ जोड़ता है, पैर छूता है। घर के बाहर काफी सारे फूल फेंकता है। इसके बाद झुककर हाथ जोड़कर बैठ जाता है और रोकर प्रार्थना करने लगता है।
लोग बोले- पागलपन की हद
इस वीडियो पर कई रिएक्शंस दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, कुछ दिन बाद पूरे तमिलनाडु में विजय की मूर्तियां होंगी। एक कमेंट है, भाई ये समाधि लगा दीजिए। एक ने कमेंट किया है, हद है पागलपन की। काश ये अपने मां-बाप को इतनी इज्जत देता।
विजय की आखिरी फिल्म
विजय थलापति ने 2024 में तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी बनाई थी। विधानसभा चुनाव में इस पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। विजय बुधवार को राज्यपाल से मिलने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं। उनकी पार्टी टीवीके राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसे 108 सीटें मिली हैं। पॉलिटिकल करियर में एंट्री लेने के साथ विजय ने फिल्मों करियर को विराम दिया है। पॉलिटिक्स में पूरी तरह से एंट्री के बाद उनकी उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन है। इसमें पूजा हेगड़े, ममिता बिज्जू और बॉबी देओल भी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन