मिलिए गोविंदा के परिवार से, तीन बहनें, एक भाई और उनके कलाकार बच्चे, जानिए कौन क्या कर रहा है
गोविंदा का परिवार कलाकारों से भरा हुआ है। एक्टर पिता और मां ने फिल्मों में अपना नाम बनाया जिसे उनके बच्चे और बच्चों के बच्चे आगे ले जा रहे हैं। मिलिए गोविंदा के बहनों, उनके भाई और उनके बच्चों से।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इंडस्ट्री के पुराने और खानदानी परिवार से आते हैं। पिता अरुण कुमार आहूजा ने फिल्मों में एक्टिंग और सिंगिंग से अपना सफर शुरू किया था। एक्टर की मां निर्मला देवी अपने समय की दिग्गज कलाकार थीं। कई बड़ी महफिलों में उन्होंने गाना गाया है। फिल्मों में भी एक्टिव रही और अपने गीतों से ऑडियंस को एंटरटेन किया। लेकिन आहूजा परिवार में तब मुश्किल दौर आया जब अरुण कुमार आहूजा की फिल्म सेहरा बुरी तरह से फ्लॉप हो गई और वो महल जैसे घर को छोड़ कर विरार की बस्ती में आ गए। लेकिन अरुण कुमार और निर्मला देवी के पांचों बच्चे और उनके बच्चों ने अपनी अलग पहचान बनाई। मिलिए गोविंदा के परिवार से-
पुष्पा आनंद आहूजा
बड़ी बहन पुष्पा आहूजा आनंद। उन्होंने रवि आनंद से शादी की और बाद में बेटे विनय आनंद को जन्म दिया।

- विनय को अपने गोविंदा के साथ फिल्म आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया में देखा होगा। विजय आनंद भोजपुरी सिनेमा में पॉपुलर हैं। इनके भी दो बच्चे हैं।
पद्मा शर्मा
अरुण आहूजा की दूसरी बेटी पद्मा शर्मा। उन्होंने आत्मप्रकाश शर्मा से शादी की और इनके दो बच्चे हुए।

- कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह। लेकिन पद्मा का बेटी आरती के जन्म के कुछ समय बाद निधन हो गया। बेटे कृष्णा कपिल शर्मा के शो में नजर आ रहे हैं।
- आरती भी टीवी शोज़ में काम कर चुकी हैं। कृष्णा ने एक्ट्रेस कश्मीरा शाह से शादी की थी जिससे इनके दो बेटे हैं।
कामिनी खन्ना
गोविंदा की तीसरी बहन कामिनी खन्ना। कामिनी ने भी फिल्मों में छोटे किरदार निभाए हैं। अब वो एक लेखिका और, ज्योतिष हैं।
- कामिनी की बेटी रागिनी खन्ना हैं जिन्होंने टीवी सीरियल ससुराल गेंदा फूल में लीड सुहाना का किरदार निभाया था।
- कामिनी के एक बेटे अमित खन्ना भी हैं जो स्क्रीन के पीछे एक्टिव हैं।
कीर्ति कुमार
गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया है। एक्टर को अपने फिल्म झुक गया आसमान, तूफान, हीरालाल पन्नालाल जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन एक्टिंग करियर में फेल होने के बाद कीर्ति ने भाई गोविंदा को लेकर फिल्म हत्या डायरेक्ट की। ये फिल्म एक्टर के करियर की सबसे शनदार परफॉरमेंस मानी जाती है। गोविंदा की आंटी नंबर 1 भी कीर्ति कुमार ने ही डायरेक्ट की थी।

गोविंदा
गोविंदा इन सभी भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। एक्टर ने 1986 में अपने करियर की शुरुआत की थी। 80 और 90 का दशक एक्टर के करियर के लिए सबसे शानदार रहा। गोविंदा ने 80 के दशक में सुनीता से शादी की थी।

- इस शादी से बेटी नर्मदा जिसे टीना आहूजा के नाम से जानते हैं का जन्म हुआ।
- बेटा यशवर्धन फिल्मों में पहचान बनाने के लिए काम कर रहे हैं। आने वाले समय में यश को फिल्मों में एक्टिंग करते हुए देखा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन