1/7बॉलीवुड फिल्मों के इन विलेन की पत्नियों के आगे एक नहीं चलती। जीवन भर साथ निभाने वाली इन एक्टर्स की पत्नियों से मिलिए।

बॉलीवुड के क्राइम मास्टर गोगो एक्टर शक्ति कपूर ने 1982 में पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन शिवांगी कोल्हापुरे से भागकर शादी कर ली थी। दोनों के परिवार वाले पहले इस शादी के खिलाफ थे लेकिन बाद में राजी हो गए। दोनों के दो बच्चे हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर।

अमरीश पुरी ने कई फिल्मों में अपनी विलेनगिरी से फैंस को प्रभावित किया। एक्टर की निजी जिंदगी की बात करें तो इन्होंने साल 1957 में उर्मिला दिवेकर से शादी की थी जो जिंदगी पर एक्टर के साथ रहीं। दोनों के दो बच्चे हुए राजीव और बेटी नम्रता पुरी। एक्टर का पोता वरदान पुरी भी फिल्मों में एक्टिव हैं।

कुलभूषण खरबंदा एक्टर कुलभूषण खरबंदा की विलेन वाली इमेज के लिए ही लोग उन्हें जानते हैं। लेकिन असल जिंदगी में वो साधारण जीवन जीने वाले शख्स हैं। कुलभूषण की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने राजस्थान के महाराजा राम सिंह की बेटी महेश्वरी देवी से शादी की थी। रिपोर्ट के अनुसार ये शादी 1965 में हुई थी। लेकिन कम ही लोग जानते हैं की महेश्वरी की ये दूसरी शादी थी। कुलभूषण से मिलने से पहले उनकी शादी कोटा के महाराजा से हुई थी और वो कोटा की महारानी बन गई थीं। लेकिन ये शादी चली नहीं और दोनों अलग हो गए। बाद में महेश्वरी ने कुलभूषण से शादी की।

एक्टर डैनी डेन्जोंगपा भी हिंदी फिल्मों के मशहूर विलेन हैं। एक्टर ने 1990 में Gawa Denzongpa से शादी की थी जिससे इन्हें एक बेटा भी है। दोनों लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

एक्टर अमजद खान ने अपने पड़ोस में रहने वाली शहला खान से शादी की थी। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे भी हुए। शहला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमजद ने उन्हें तब प्रपोज किया था जब वो सिर्फ 14 साल की थी। लेकिन परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था। हालांकि, कुछ सालों बाद वो मान गए और दोनों की शादी हो गई। अमजद की डेथ के बाद वो आज तक उनकी फिल्में नहीं देखती हैं।

सलमान खान की फिल्म वांटेड के विलेन ने पॉपुलर डांस कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की थी। इस शादी से इन्हें एक बेटा है। पोनी वर्मा का गोविंदा से पारिवारिक रिश्ता है।
