govinda uncle suicide after cheated by wife sangeeta, read गोविंदा के मामा ने इसलिए कर लिया था सुसाइड, सुनीता की बहन से की शादी, प्रोड्यूसर से था अफेयर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

गोविंदा के मामा ने इसलिए कर लिया था सुसाइड, सुनीता की बहन से की शादी, प्रोड्यूसर से था अफेयर

गोविंदा को लॉन्च करने वाला उनका एक्टर मामा जो बीवी की बेवफाई, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से टूट गया था। उसी मामा ने कई फिल्मों में काम किया और अंत में बीवी से मिले धोखे की वजह से अपनी जिंदगी खत्म कर सुसाइड कर लिया था।

Fri, 26 Dec 2025 06:54 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
गोविंदा के मामा ने इसलिए कर लिया था सुसाइड, सुनीता की बहन से की शादी, प्रोड्यूसर से था अफेयर

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अक्सर अपने कई इंटरव्यूज में अपने सगे मामा का जिक्र करते हैं। एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया था कि कैसे उनके मामा ने उन्हें उनकी पहली ही फिल्म से फिल्मों में लॉन्च किया था। इसके अलावा गोविंदा ने भी बताया था कि उन्हें अपनी मामा की पत्नी यानी मामी की बहन सुनीता से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। इतने सालों से जिन मामा का जिक्र होता आया है वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर, फिल्ममेकर आनंद थे, जिनका असली नाम उदय नारायण सिंह था। जिंदगी खुशी से जीने वाले आनंद ने आत्महत्या कर अपनी दुनिया की खत्म कर ली थी। बाद में जो वजह सामने आई वो हैरान करने वाली थी।

गोविंदा का स्टार मामा

ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक कल्ट फिल्म में गोलमाल में आनंद ने लीड एक्टर अमोल पालेकर के साथ कई सीन शूट किए। दोनों के बीच जबरदस्त जुगलबंदी देखी गई थी। ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म खूबसूरत में आनंद ने राकेश रोशन के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके अलावा कई फिल्मों उनके काम को पसंद किया गया। आनंद फिल्मों में एक्टिंग इ साथ डायरेक्शन का काम भी जानते थे। इसलिए जब उन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म बनानी चाही तो अपने भांजे को ही सबसे पहला मौका दिया। दरअसल, गोविंदा के पिता चाहते थे कि पहले उनके बड़े बेटे कीर्ति कुमार को लॉन्च किया जाए। लेकिन आनंद ने गोविंदा में स्टार देख लिया था। वो शायद समझ गए थे गोविंदा में वो अलग बात है जो उन्हें दूसरे एक्टर से अलग बनाती है। गोविंदा को फिल्मों में लॉन्च करने वाले आनंद ही थे। उनकी पहली फिल्म तन बदन थी जिसमें गोविंदा ने लीड रोल किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोटा की महारानी थी इस बॉलीवुड विलेन की पत्नी, ये हैं पॉपुलर विलेन की पत्नियां
ये भी पढ़ें:सलमान खान आज तक नहीं भूले गोविंदा की कही ये बात, जिंदगी में करते हैं फॉलो

पत्नी संगीता से मिला धोखा

आनंद की वजह गोविंदा इंडस्ट्री के बड़े स्टार बन गए। करियर बनने से पहले ही गोविंदा की मुलाकात मामा आनंद की पत्नी संगीता की बहन सुनीता से हुई। सुनीता आहूजा के बारे में तो दुनिया जानती है। लेकिन संगीता कभी खबरों में नहीं आई। संगीता नेपाल की रहने वाली थीं। आनंद से उनकी शादी और एक बेटा हुआ। लेकिन फिर आनंद की जिंदगी में ऐसा तूफान आया जिससे सब कुछ बर्बाद हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब गोविंदा के एक फोन करने पर आधी रात को उनके घर पहुंच गए थे ऋतिक रोशन
ये भी पढ़ें:गोविंदा के रिश्तेदार लगते हैं एक्टर प्रकाश राज, कृष्णा अभिषेक से है खास कनेक्शन

प्रोड्यूसर से था अफेयर

साल 1996 में सनी देओल की फिल्म आई थी हिम्मत। इस फिल्म में आनंद ने छोटा रोल निभाया था। वहीं उनकी पत्नी संगीता इस फिल्म की प्रोड्यूसर थीं। लेकिन हैरानी वाली बात ये थी कि इस फिल्म पर दिनेश गांधी ने पैसा लगाया था जिसके साथ संगीता के अफेयर की खबर सामने आई थी। आनंद को जब पता चला कि उनकी पत्नी संगीता का दिनेश गांधी के साथ अफेयर है वो टूट गए। इस गम में उन्होंने सुसाइड कर लिया। आनंद के ऐसे जाने से उनका परिवार दुख में डूब गया था। ( सुसाइड की जानकारी और कारण IMBD से लिए गए है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।