Trisha krishnan got engaged with businessman in 2015 shared views on marriage amid dating rumors with thalapathy vijay मैं तलाक में विश्वास नहीं रखती…, थलापति विजय की जीत के बीच तृषा का पुराना बयान वायरल, वरुण से क्यों टूटी थी सगाई
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनमैं तलाक में विश्वास नहीं रखती…, थलापति विजय की जीत के बीच तृषा का पुराना बयान वायरल, वरुण से क्यों टूटी थी सगाई

मैं तलाक में विश्वास नहीं रखती…, थलापति विजय की जीत के बीच तृषा का पुराना बयान वायरल, वरुण से क्यों टूटी थी सगाई

थलापति विजय की चुनावी जीत के बाद तृषा कृष्णन चर्चा में हैं। जानें वरुण मनियन के साथ क्यों टूटी थी उनकी सगाई और शादी व तलाक पर क्या हैं एक्ट्रेस के विचार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Vartika TolaniWed, 6 May 2026 01:28 PM
1/7

तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं। थलपति विजय की चुनावी जीत के बाद से ही फैंस एक बार फिर तृषा और विजय के रिश्तों को लेकर चर्चा करने लगे हैं। इस बीच तृषा की सगाई के फोटोज और शादी को लेकर उनके विचार भी वायरल हो रहे हैं।

2/7

2015 की वो चर्चित सगाई

साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने जनवरी 2015 में चेन्नई के मशहूर बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ सगाई की थी। इस खबर ने उस वक्त पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को चौंका दिया था।

3/7

कुछ ही महीनों में टूटा रिश्ता

सगाई के महज कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं और कुछ समय बाद तृषा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया था कि वो 'सिंगल' है।

4/7

करियर छोड़ने का दबाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सगाई टूटने की एक बड़ी वजह ये थी कि तृषा से सगाई के बाद अपना एक्टिंग करियर छोड़ने और फिल्में न करने के लिए कहा गया था, जो उन्हें मंजूर नहीं था। हालांकि, तृषा ने इस बात की पुष्ति नहीं की है।

5/7

शादी को लेकर स्पष्ट विचार

तृषा ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी नाखुश या दिखावे की शादी में रहने के बजाए अकेले रहना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा था, 'मैं तलाक में विश्वास नहीं रखती हूं। मेरे आसपास ऐसे बहुत लोग हैं जो अपनी शादी में खुश नहीं हैं, लेकिन बच्चों की वजह से बंधन में बंधे हुए हैं। मैं ऐसा अपने लिए नहीं चाहती। मैं तब तक शादी नहीं करूंगी जब तक मुझे ये विश्वास न हो जाए कि मैं उस इंसान के साथ जिंदगी गुजार सकती हूं।'

6/7

थलपति विजय के साथ फिर जुड़ा नाम

वर्तमान में थलपति विजय की राजनीतिक जीत के बाद तृषा के साथ उनके पुराने रयूमर्स और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फिर से सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है, जिसकी वजह से वह लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

7/7

तृषा कृष्णन की नेटवर्थ

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो तृषा कृष्णन की नेट वर्थ करीब 85 करोड़ रुपये है