Vijay thalapathy goat movie scene he used TN CM 2026 number plate fans shocked after 2 coincidents after election result थलापति विजय की जीत के बाद चर्चा में 2 अजीब इत्तेफाक, लोग बोले- कुदरत ने इशारा कर दिया था, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

थलापति विजय की जीत के बाद चर्चा में 2 अजीब इत्तेफाक, लोग बोले- कुदरत ने इशारा कर दिया था

विजय थलापति की जीत के बाद उनके फैन्स ने इंटरनेट पर गदर काट रखा है। वे एक के बाद एक ऐसे इत्तेफाक खोजकर ला रहे हैं जिन्हें देखकर लोगों को लग रहा है कि उनकी ये जीत पहले ऊपर से प्लान्ड थी।

Wed, 6 May 2026 12:14 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
थलापति विजय की जीत के बाद चर्चा में 2 अजीब इत्तेफाक, लोग बोले- कुदरत ने इशारा कर दिया था

एक्टर थलापति विजय की जबरदस्त पॉलिटिकल विक्ट्री के बाद से लोग कई इंट्रेस्टिंग चीजें खोजकर ला रहे हैं। दो ऐसे इत्तेफाक हैं जिनको लोग विजय की जीत से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि विजय के तमिलनाडु विधानसभा जीतने से पहले ही कुदरत इशारा कर रही थी इंटरनेट पर उनकी फिल्म का एक सीन वायरल है। इसमें विजय जिस कार में बैठे हैं उसका नंबर देखकर लोग हैरान है। इस नंबर को डिकोड करके लोग लिख रहे हैं कि विजय ने अपना भविष्य पहले ही बता दिया। वहीं कुछ लोग उन्हें टाइम ट्रैवलर भी बोल रहे हैं। वहीं पूजा हेगड़े ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके चर्चे हैं।

गाड़ी की नंबर प्लेट देख शॉक्ड हैं लोग

साउथ एक्टर विजय थलापति ने तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी 2024 में बनाई थी। तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। 2024 में ही उनकी फिल्म आई जिसका नाम ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) था। मूवी के एक सीन में विजय जिस कार से चलते हैं उसका नंबर है, TN07 CM 2026। अब लोग डिकोड कर रहे हैं कि इसका मतलब है विजय 2026 में तमिलनाडु के सीएम बनेंगे। TN- तमिलनाडू, CM- चीफ मिनिस्टर, 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय थलापति ने 6 साल की उम्र में अटेंड की थी मां-बाप की शादी; अनदेखी फोटो वायरल
फिल्म में विजय की कार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तृषा से अफेयर के चर्चों के बीच टूटने को विजय का घर? ऐसे हुआ था संगीता से प्यार

विजय टाइमट्रैवलर

क्लिप पर एक कमेंट है, तमिलनाडु चीफ मिनिस्टर 2026, ठीक से पढ़िए। एक और ने लिखा है, सरकार ने उनकी फिल्म रोकी तो वह खुद ही सरकार बन गए। एक ने लिखा है GOAT फिल्म में यह सीन 56 मिनट 42 सेकंड पर है। कुछ लोग लिख रहे हैं कि विजय का मेनिफेस्टेशन गजब है। वहीं कुछ ने लिखा है कि यह कुदरत का पहले से प्लान था। एक ने लिखा है, भाई ने हमें पहले ही हिंट दे दी थी। एक ने कमेंट किया है, भाई टाइमट्रैवलर है लेकिन मैं यह बात साबित नहीं कर सकता। एक ने लिखा है, भाई ने अपना भविष्य बता दिया था।

पूजा हेगड़े ने भी किया था इशारा

पूजा हेगड़े ने भी विजय के साथ एक क्लिप शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, लगता है मैंने ऐसा होने से पहले ही बता दिया था। विजय सर सपने सज होने की बधाई। इस क्लिप में एक बोर्ड पर लिखा होता है, इलेक्शन कौन जीतता है? पूजा विजय की तरफ इशारा करती हैं और विजय शरमा जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं सीएम बनूंगी… विजय के जीतते ही तृषा के 22 साल पुराने वीडियो पर टूट पड़े लोग

तृषा की वायरल क्लिप

एक और क्लिप वायरल है जिससे विजय का डायेरक्ट कनेक्शन नहीं है लेकिन लोग उनसे जोड़ रहे हैं। यह विजय की गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन का पुराना इंटरव्यू है। इसमें वह बहुत कॉन्फिडेंस के साथ बोलती हैं कि 10-15 साल में सीएम बनेंगी। तब तृषा का विजय से कुछ लेना-देना नहीं था। अब दोनों का नाम जुड़ रहा है तो वो क्लिप वायरल है। लोग इस पर लिख रहे हैं कि अब दोनों का कनेक्शन और तृषा का मेनिफेस्टेशन समझ आ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।