Thalapathy Vijay Family know what his father mother wife son does थलापति विजय ने अपने पिता के खिलाफ दायर किया था मुकदमा, जानिए क्या करता है 26 साल का उनका बेटा
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनथलापति विजय ने अपने पिता के खिलाफ दायर किया था मुकदमा, जानिए क्या करता है 26 साल का उनका बेटा

थलापति विजय ने अपने पिता के खिलाफ दायर किया था मुकदमा, जानिए क्या करता है 26 साल का उनका बेटा

थलापति विजय सुर्खियों में हैं। एक तरफ, सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ, लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं। आइए आपको उनके परिवार के बारे में बताते हैं।

Vartika TolaniMon, 4 May 2026 03:22 PM
1/8

थलापति विजय

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ विजय, जिन्हें फैंस प्यार से थलापति कहते हैं, ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबको चौंका दिया है। थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) सबसे बड़ा दल बनकर निकली है। इन सबके बीच हम आपको थलापति विजय के परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए आपको उनकी बहन और बच्चों के बारे में बताते हैं।

2/8

थलापति विजय के माता-पिता

थलापति के पिता का नाम एस.ए.चंद्रशेखर है। एस.ए.चंद्रशेखर निर्देशक, निर्माता, लेखक और अभिनेता हैं। वहीं उनकी मां शोबा चंद्रशेखर एक प्लेबैक सिंगर और वोकलिस्ट हैं। थलापति के पिता क्रिश्चियन हैं और उनकी मां हिंदू हैं।

3/8

थलापति विजय की बहन

थलापति विजय की एक बहन भी थीं। उनकी बहन का नाम विद्या था। विद्या जब दो साल की थीं तब उनका निधन हो गया था। आज भी विजय अपनी बहन को याद करते रहते हैं।

4/8

थलापति की पत्नी

थलापति की एक्स वाइफ का नाम संगीता सोर्नालिंगम है। साल 1999 में उन दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की है।

5/8

क्या करती हैं थलापति की पत्नी?

शादी के बाद संगीता, थलापति विजय की कॉस्ट्यूम डिजाइनर बन गईं। कहा जाता है कि आज भी विजय वही कपड़े पहनते हैं जिन्हें उनकी पत्नी चुनकर देती हैं।

6/8

थलापति के दो बच्चे

थलापति विजय के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम जेसन संजय है। जेसन का जन्म 2000 में हुआ था और वह इस वक्त फिल्म निर्देशक बनने की राह पर हैं। वहीं उनकी बेटी का नाम दिव्या साशा है।

7/8

थलापति विजय

8/8

पिता से हुआ था विवाद

विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम नाम से एक पार्टी बनाई थी। जब ये बात विजय को पता चली तब उनका और उनके पिता का रिश्ता खराब हो गया। विजय ने अपने माता-पिता समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और मांग की थी कि उनके नाम का इस्तेमाल किसी चुनावी गतिविधि या भीड़ जुटाने के लिए न किया जाए। वहीं आज उनके पिता उनकी जीत से बहुत खुश हैं।