मेट गाला क्या है, शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सेलेब्स वहां क्यों जाते हैं, उन्हें क्या मिलता है?
Explainer Met Gala: मेट गाला की तस्वीरें तो आप देखते हैं। शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलेब्स का मेट गाला लुक आप शेयर भी करते हैं, लेकिन आपको पता है कि ये इंडियन सेलेब्स वहां क्यों जाते हैं?

मेट गाला 2026 का आगाज हो गया है। इस बार फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और बिजनेसवूमेन ईशा अम्बानी ने हिस्सा लिया है। लेकिन आपके मन में ये सवाल नहीं आता कि इतने बड़े-बड़े लोग मेट गाला क्यों जाते हैं और उन्हें क्या मिलता है? आता है! तो चलिए आज हम आपको इसका जवाब देते हैं।
मेट गाला क्या है?
न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हर साल आयोजित होने वाला मेट गाला केवल एक रेड कार्पेट इवेंट नहीं है। मेट गाला एक चैरिटी इवेंट है जिसका मकसद म्यूजियम के ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट’ के लिए फंड जुटाना है।
कौन संभालता है मेट गाला?
मेट गाला की शुरुआत 1948 में हुई थी। वहीं 1995 से इसकी कमान वोग (Vogue) की एडिटर-इन-चीफ एना विंटोर के हाथों में है।
कोई भी मेट गाला में हिस्सा ले सकता है?
नहीं, कोई भी मेट गाला का हिस्सा नहीं बन सकता। मेट गाला के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है। फिर एना विंटोर तय करती हैं कि कौन मेट गाला में हिस्सा लेगा। इसके बाद उन्हें टिकट खरीदनी पड़ती है।
कितनी होती है एक टिकट की प्राइज?
मेट गाला की एक टिकट की कीमत $100,000 (लगभग 83 लाख रुपये) है। ज्यादातर सेलेब्स की टिकट ब्रांड्स खरीदते हैं, जो उन्हें अपने ब्रांड के फेस के रूप में वहां ले जाते हैं।
भारतीय सितारों को ‘मेट गाला’ जाने से क्या मिलता है?
जब शाहरुख खान, आलिया भट्ट या प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे मेट गाला की सीढ़ियों पर कदम रखते हैं, तो इसके पीछे कई कारण होते हैं।
ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनना: मेट गाला में दिखने का मतलब है इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड्स (जैसे Louis Vuitton, Gucci, Cartier) के लिए ऑडिशन देना। आपको पता है मेट गाला में हिस्सा लेने के बाद ही दीपिका और आलिया जैसे सितारों को ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना जाता है।
इंडियन ब्रांड्स के लिए मार्केट: पहले भारतीय सितारे विदेशी ब्रांड्स पहनते थे, लेकिन अब वे सब्यसाची और गौरव गुप्ता जैसे भारतीय डिजाइनर्स को चुन रहे हैं। ये भारत को दुनिया के सामने फैशन पावरहाउस के रूप में स्थापित करता है।
पहचान: मेट गाला से इन्वाइट मिलना इस बात का सिग्नल होता है कि आप सिर्फ इंडियन एक्टर नहीं हैं, ग्लोबल आइकन हैं।
मेट गाला 2026: भारत का दबदबा
इस साल भारत की ओर से सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म निर्माता करण जौहर की हो रही। करण जौहर ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ मिलकर इंडियन आर्ट को इंटरनेशनल स्टेज पर प्रेजेंट किया है। उनका कॉस्ट्यूम फेमस पेंटर राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से इंस्पायर्ड है। इस आउटफिट को बनाने में लगभग 5,600 घंटे का समय लगा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन