Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3 Live Update Hindi 19 April Akshay Kumar Priyadarshan Film Latest news Bhoooth Bangla Day 3: भूत बंगला ने तीसरे दिन हिलाया बॉक्स ऑफिस, कमा डाले इतने करोड़, जानें- टोटल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Bhoooth Bangla Day 3: भूत बंगला ने तीसरे दिन हिलाया बॉक्स ऑफिस, कमा डाले इतने करोड़, जानें- टोटल

Bhooth Bangla Live Update Day 3: भूत बंगला के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर प्रियदर्शन संग हाथ मिलाया है। मूवी में अक्षय ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता है। भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आइए जानते हैं फिल्म ने अबतक कर ली कितनी कमाई?

Sun, 19 April 2026 08:54 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Bhoooth Bangla Day 3: भूत बंगला ने तीसरे दिन हिलाया बॉक्स ऑफिस, कमा डाले इतने करोड़, जानें- टोटल

Bhooth Bangla Latest Update, Day 3 Live: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आज फिल्म का तीसरा दिन है। फिल्म की अबतक की कमाई 35 करोड़ से ज्यादा हो गई है। फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई है। 17 अप्रैल को रिलीज से पहले 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यूज में फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 19 करोड़ की कमाई की। फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 53.79 करोड़ की हो गया है।

भूत बंगला की कास्ट और डायरेक्टर

भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के बहाने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लगभग 14 सालों बाद साथ वापस आई है। फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू, मिथिला पालकर और असरानी जैसे कलाकार नजर आए हैं। भूत बंगला असरानी की आखिरी फिल्म है। उनका निधन पिछले साल अक्टूबर के महीने में हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला इस OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

तीसरे दिन से क्या है उम्मीद?

अक्षय कुमार की फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज मिले हैं। फिल्म को कई लोग पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आज यानी रविवार के दिन लोग फिल्म को देखने जा सकते हैं। अक्षय कुमार की फिल्म आज 20 करोड़ या उससे अधिक की कमाई कर सकती है। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई का अपडेट आप यहां सुबह 8 बजे से चेक कर सकते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 वर्सेस भूत बंगला: अक्षय कुमार या रणवीर? किसकी फिल्म कर रही ज्यादा कमाई

Bhooth Bangla Day 3 Box Office Collection Live Update

रात 9 बजे तक: अक्षय कुमार की फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है। अब तक फिल्म ने 18.79 करोड़ कमा लिए हैं।

शाम 7 बजे तक: अक्षय कुमार की फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है। अब तक फिल्म ने 13.06 करोड़ कमा लिए हैं।

शाम 5:30 बजे तक: अक्षय कुमार की फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है। अब तक फिल्म ने 13.06 करोड़ कमा लिए हैं।

दोपहर 4 बजे तक: अक्षय कुमार की फिल्म ऑडियंस को पंसद आ रही है। अब तक फिल्म ने 11.29 करोड़ कमा लिए हैं।

दोपहर 3 बजे तक: 9.27 करोड़

दोपहर 2 बजे तक: 6.41 करोड़

दोपहर 1 बजे: 4.20 करोड़

दोपहर 12 बजे: अक्षय कुमार की भूत बंगला ने दोपहर 12 बजे तक 3.07 करोड़ की कमाई कर ली है।

सुबह 11 बजे: 1.83 करोड़ की कमाई

सुबह 10 बजे: इस हॉरर कॉमेडी ने शनिवार को सुबह 10 बजे तक 83 लाख की कमाई कर ली है।

सुबह 9 बजे: अक्षय कुमार की फिल्म ने अबतक 52 लाख की कमाई कर ली है।

सुबह 8 बजे: भूत बंगला की तीसरे दिन की शुरुआत 26 लाख रुपये से हुई है।

भूत बंगलाभारत में कमाई (नेट कलेक्शन)
डे 03.75 करोड़
डे 112.25 करोड़
डे 219 करोड़
,

अक्षय कुमार की फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय को इस फ्लॉप फिल्म के लिए हर रोज मिलते थे 8-9 लाख रुपये, 2.8 है IMDb रेटिंग
फिल्म का नामपहले दिन का कलेक्शन
जॉली एलएलबी 3 (2025)12.50 करोड़
हाउसफुल 5 (2025)24.00 करोड़
केसरी चैप्टर 2 (2025)7.75 करोड़
स्काई फोर्स (2025)12.25 करोड़
भूत बंगला (2026)12.25 करोड़
,

भूत बंगला का अबतक का वर्ल्डलवाइड कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन दुनियाभर में 18.50 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन दुनियाभर में 60.50 करोड़ का हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल के वो 5 रोल जिन्हें याद कर छूट जाती है हंसी, मीम वर्ल्ड में हैं सुपरहिट

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्में

इस फिल्म से पहले अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी भूल भुलैया, दे दना दन, गरम मसाला और हेरा फेरी जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। परेश रावल भी इन सभी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इस फिल्म के बाद प्रियदर्श और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म हैवान में साथ काम करेगी। फिल्म अपने प्रोडक्शन स्टेज में है। हैवान में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।