akshay kumar film bhooth bangla ott release platform confirmed may stream from this month अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला इस OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज, इतने दिन बाद दे सकती है दस्तक, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला इस OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज, इतने दिन बाद दे सकती है दस्तक

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला थिएटर ऑडियंस को पसंद आ रही है। ऐसे में इस फिल्म की OTT रिलीज प्लेटफार्म से जुड़ी जानकारी सामने आई है। OTT के नियम के अनुसार जानिए कब ये फिल्म OTT पर आ सकती है।

Sat, 18 April 2026 10:35 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला इस OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज, इतने दिन बाद दे सकती है दस्तक

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला थिएटर पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ खाता खोला और अब पहले वीकेंड पर फिल्म बेहतर कमाई कर सकती है। अक्षय पहले भी हॉरर कॉमेडी से ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं। लेकिन इस बार भूत बंगला का कांसेप्ट अलग बताया जा रहा है। इस बीच फिल्म की OTT रिलीज को लेकर भी चर्चे शुरू हो गए हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि ये फिल्म OTT प्लेटफार्म पर कब दस्तक दे सकती है। हालांकि, कोई फिक्स डेट सामने नहीं आई है। लेकिन ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी ये जरूर कन्फर्म है।

भूत बंगला की OTT रिलीज डेट

अक्षय कुमार की भूत बंगला थिएटर रिलीज के बाद OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। लेकिन अभी डेट से जुड़ी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन अगर मौजूदा ट्रेंड को फॉलो करें तो हिंदी फिल्में थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों के भीतर OTT पर रिलीज हो जाती हैं। ऐसे में भूत बंगला 17 अप्रैल को थिएटर पर रिलीज हुई है। अग्गर कैलकुलेशन की जाए तो ये फिल्म मई के अंत और जून की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर आ सकती है। OTT ऑडियंस इस फिल्म का इंतजार कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं… जब सरोज खान ने सलमान पर लगाया था गाली देने का आरोप



ओपनिंग डे कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म की भूतिया कहानी एक बंगले के इर्द गिर्द रची गई है। कहानी का सस्पेंस और ट्विस्ट ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग वाले दिन 12 करोड़ के साथ शुरुआत की है। वहीं पहले वीकेंड पर फिल्म से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंदा के करियर की एक ऐसी फ्लॉप फिल्म जिसकी कहानी सरोज खान ने लिखी थी

अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी का कमाल

बता दें, भूत बंगला का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। दोनों इससे पहले गरम मसाला, हेरा फेरी, दे दना दन, भागम भाग, भूल भुलैया जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब भूत बंगला से एंटरटेन कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियदर्शन की अगली फिल्म हैवान में भी अक्षय लीड रोल में हैं। फिल्म में सैफ अली खान ने एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया है। मलयालम फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक है हैवान। खास बात ये है कि इस फिल्म में मोहनलाल भी एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगस्त में दस्तक दे सकती है। फिलहाल फिल्म थिएटर पर धूम मचाने को तैयार है। ऑडियंस से अच्छा रिएक्शन मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महेश भट्ट का वो सौतेला बड़ा भाई जिसने शाहरुख खान को विलेन बनाया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।