Dhurandhar Day 32 Vs Bhooth Bangla Day 3 Box Office Collection start Sunday Ranveer Singh and Akshay Kumar Film धुरंधर 2 वर्सेस भूत बंगला: अक्षय कुमार या रणवीर सिंह? किसकी फिल्म कर रही ज्यादा कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 वर्सेस भूत बंगला: अक्षय कुमार या रणवीर सिंह? किसकी फिल्म कर रही ज्यादा कमाई

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की भूत बंगला रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है। धुरंधर 2 को रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं और भूत बंगला का आज तीसरा दिन है। आइए जानते हैं इन दो फिल्मों में कैसी हो रही किसकी कमाई? 

Sun, 19 April 2026 09:24 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 वर्सेस भूत बंगला: अक्षय कुमार या रणवीर सिंह? किसकी फिल्म कर रही ज्यादा कमाई

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड बना लिए हैं। फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म का क्रेज अब भी कायम है। वैसे तो लग रहा था कि फिल्म की रिलीज के इतने वक्त बाद भी धुरंधर 2 को कोई टक्कर नहीं दे सकता है,लेकिन अक्षय कुमार की भूत बंगला फिल्म को अच्छी टक्कर दे रही है। धुरंधर 2 का आज 32वां दिन है। वहीं, भूत बंगला का तीसरा दिन। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की तुलना में कौन हर रोज कर रहा ज्यादा कमाई।

धुरंधर 2 वर्सेस भूत बंगला: आज किसकी कैसी हुई शुरुआत?

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने आज (32वां दिन) यानी रविवार को सुबह 9 बजे तक 26 लाख की कमाई कर ली है। वहीं, अक्षय कुमार की भूत बंगला की आज 52 लाख की कमाई से शुरुआत हुई है। दिन खत्म होते-होते कौन सी फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी इसपर सबकी नजर बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bhooth Bangla Update: अक्षय की भूत बंगला का तीसरा दिन कैसा है बॉक्स ऑफिस पर हाल?

धुरंधर 2 की वजह से बदली गई थी भूत बंगला की रिलीज डेट

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही थी। इसको देखने हुए भूत बंगला की रिलीज डेट में बदलाव किया गया था। अक्षय कुमार की भूत बंगला पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 की कमाई का सिलसिला देखते हुए भूत बंगला के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को 17 अप्रैल कर दिया था। मेकर्स द्वारा लिया ये निर्णय रंग लाता दिख रहा है। भूत बंगला अब धुरंधर 2 से ज्यादा कमाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला इस OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

धुरंधर 2 और भूत बंगला का बीते दिन का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बीते दिन यानी शनिवार को 4.65 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, अक्षय कुमार ने अपने पहले शनिवार को 26 करोड़ की कमाई की थी। धुरंधर 2 का अबतक का टोटल कलेक्शन 1,110.73 करोड़ हो गया है। वहीं, भूत बंगला का अबतक का टोटल कलेक्शन 35.52 करोड़ हो गया है।

धुरंधर 2 ने किस भाषा में की कितनी कमाई?

धुरंधर 2कमाई (19 अप्रैल, सुबह 9 बजे तक)
हिंदी1,043.80
तमिल19.23
तेलुगु42.37
कन्नड़3.56
मलयालम1.77 करोड़
टोटल1,110.73 करोड़
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के आलम भाई गौरव नहीं करना चाहते हैं शादी, बोले- मुझे लगता है महिलाएं…

भूत बंगला की कास्ट

भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने सालों बाद साथ में काम किया है। इस वजह से भी फिल्म को देखने फैंस पहुंच रहे हैं। फिल्म में परेश रावल, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार नजर आए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।