Akshay Kumar Earning 8 9 lakh per day for superflop jaani dushman ek anokhi kahani 2 8 imdb rating अक्षय कुमार को इस फ्लॉप फिल्म के लिए हर रोज मिलते थे 8-9 लाख रुपये, 2.8 है IMDb रेटिंग
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअक्षय कुमार को इस फ्लॉप फिल्म के लिए हर रोज मिलते थे 8-9 लाख रुपये, 2.8 है IMDb रेटिंग

अक्षय कुमार को इस फ्लॉप फिल्म के लिए हर रोज मिलते थे 8-9 लाख रुपये, 2.8 है IMDb रेटिंग

अक्षय कुमार की एक ऐसी सुपर फ्लॉप फिल्म के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिसके लिए अक्षय कुमार को हर रोज 8 से 9 लाख रुपये मिले थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 2.8 है।

Harshita PandeySat, 18 April 2026 02:02 PM
1/7

जानी दुश्मन- एक अनोखी कहानी

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनती हैं जो इतनी बुरी होती हैं कि लोग उसके बारे में बात करना पसंद करने लगते हैं। ऐसी फिल्में अपने आप में ही एक तरह की कल्ट बन जाती हैं।

2/7

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की भी एक ऐसी ही फिल्म है जो सुपर फ्लॉप हुई थी, लेकिन फिल्म को कल्ट कहना गलत नहीं होगा। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है- जानी दुश्मनी: एक अनोखी कहानी।

3/7

एक्टर्स को मिले लाखों

ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही हो, लेकिन फिल्म में काम कर रहे एक्टर्स ने इस फिल्म से काफी कमाई की। अक्षय कुमार ने बताया कि उस फिल्म के लिए उन्हें हर रोज लाखों मिल रहे थे।

4/7

राजकुमार कोहली का बदला मन

पहले तो राजकुमार कोहली ने अक्षय को समझाया कि उनका किरदार मर चुका है, वापस कैसे आ सकता है? इसके बाद राजकुमार कोहली मान गए और अक्षय का किरदार मरने की बजाय कोमा से वापस आता है।

5/7

5 दिन का पैसा और मिला

अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें उस वक्त पैसों की जरूरत थी। उन्हें अपना घर बनाना था। अक्षय कुमार ने फिर 5 दिन और काम किया और उन्हें 5 दिन का पैसा और मिला।

6/7

मल्टी-स्टारर फिल्म

जानी दुश्मन एक मल्टी-स्टारर फिल्म थी। फिल्म में सनी देओल, सोनू निगम, मनीषा कोइराला, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आदित्य पंचोली और रजत बेदी जैसे कलाकार नजर आए थे।

7/7

बजट और कमाई

boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 18 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 17.89 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 2.8 है।