Rajpal Yadav Most Popular Comedy Roles top 5 from bhool bhulaiyaa chota pandit to dhol राजपाल यादव के वो 5 रोल जिन्हें याद कर छूट जाती है हंसी, मीम की दुनिया में हैं सुपरहिट
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनराजपाल यादव के वो 5 रोल जिन्हें याद कर छूट जाती है हंसी, मीम की दुनिया में हैं सुपरहिट

राजपाल यादव के वो 5 रोल जिन्हें याद कर छूट जाती है हंसी, मीम की दुनिया में हैं सुपरहिट

राजपाल यादव की गिनती इंडस्ट्री के बेस्ट कॉमेडी एक्टर्स में की जाती है। उन्होंने अपने करियर में बहुत से कॉमेडी रोल्स किए हैं। उनके कई किरदार तो मीम वर्ल्ड का अहम हिस्सा हैं। आपका पसंदीदा कौन सा किरदार है?

Harshita PandeySat, 18 April 2026 10:15 AM
1/7

राजपाल यादव के किरदार

जब भी राजपाल यादव की बात होती है, उनके कई कॉमेडी किरदार आंखों के सामने तैर जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कॉमेडी किरदार निभाए हैं। आज हम आपको राजपाल यादव के टॉप 5 मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी किरदारों के बारे में बता रहे हैं।

2/7

राजपाल यादव

राजपाल यादव के किरदार ऐसे होते हैं जो फिल्मों से निकलकर मीम की दुनिया में अमर हो जाते हैं। सालों पहले आई फिल्मों में राजपाल यादव ने जो किरदार निभाए वो आज भी आपको इंस्टा पर दिखते हैं। हम आपको राजपाल यादव के जो 5 किरदार बता रहे हैं, इसमें से आपका फेवरेट कौन सा है?

3/7

भूल भुलैया

साल 2007 में आई हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया में राजपाल यादव ने छोटा पंडित का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार उनके सबसे पॉपुलर किरदारों में से नंबर 1 पर है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।

4/7

चुप चुप के

चुप चुप के में राजपाल यादव ने बंड्या का किरदार निभाया था। 'इसको जिला क्यों नहीं घोषित कर देते', 'आरी मिल जाएगी', 'मालिक, इतना खर्चा हो गया है तो एक चिप्स ले ही लेते हैं' जैसे डॉयलोग्स मीम लवर्स के फेवरेट हैं। फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

5/7

भागम भाग

भागम भाग में राजपाल यादव ने गुल्लू का किरदार निभाया जाता है। 'अहा, रहा नहीं जाता है' इसी फिल्म का डायलोग है और सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय है। फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है।

6/7

ढोल

साल 2007 में फिल्म ढोल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजपाल यादव ने मारू का रोल निभाया था। इस फिल्म से राजपाल यादव के कई मीम्स हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है।

7/7

हेरा फेरी 2

हेरा फेरी 2 साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजपाल यादव ने गुंडे पप्पू का किरदार निभाया था। इस फिल्म से अक्षय कुमार और राजपाल यादव के साथ में कई सीन्स मीम की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।