kishore kumar last words to his wife lleena chandavarkar, recorded song for mithun chakraborty किशोर कुमार की मौत से पहले कही ये बात हुई सच, एक दिन पहले रिकॉर्ड किया था मिथुन के लिए गाना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

किशोर कुमार की मौत से पहले कही ये बात हुई सच, एक दिन पहले रिकॉर्ड किया था मिथुन के लिए गाना

बॉलीवुड सिंगर किशोर कुमार ने मौत से ठीक एक दिन पहले रिकॉर्ड किया था ये शानदार गाना। मौत से पहले सिंगर ने अपने मुंह से जो शब्द निकाले वो सच हो गए। जानिए किशोर कुमार के अंतिम पलों का सच।

Wed, 4 March 2026 10:50 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
किशोर कुमार की मौत से पहले कही ये बात हुई सच, एक दिन पहले रिकॉर्ड किया था मिथुन के लिए गाना

बॉलीवुड सिंगर किशोर कुमार की गिनती इंडस्ट्री के सबसे महान कलाकारों में होती है। 70 से 80 के दशक में अपनी आवाज से लोगों को दीवाना करने वाले किशोर ने शानदार गानों से दशकों तक लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई रखी है। किशोर कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाए हुए रोमांटिक, इमोशनल और मस्ती भरे गाने माहौल बना देते हैं। अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले किशोर कुमार का अंतिम समय भी मस्ती भरा था। सिंगर ने एक शाम पहले ही अपनी जिंदगी का आखिरी गाना गाया और और 24 घंटे के अंदर ही उनका निधन हो गया। मौत से पहले ये थे किशोर कुमार के आखिरी शब्द।

किशोर कुमार ने मौत से पहले रिकॉर्ड किया था ये गाना
किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर 1987 को उनके मुंबई वाले घर में हुआ था। एक्टर को अचानक हार्ट अटैक आया और वो चल बसे। लेकिन इससे पहले वाली शाम यानी 12 अक्टूबर को किशोर कुमार, आशा भोसले के साथ बप्पी लहिरी के लिए गाना रिकॉर्ड कर रहे थे। उस समय एक फिल्म बन रही थी जिसका नाम था वक्त की आवाज। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी लीड रोल में थे। इसी फिल्म का एक गाना था गुरु ओ गुरु। इस गाने को रिकॉर्ड करने के लिए किशोर कुमार म्यूजिक स्टूडियो गए। गाना गाया और वापस अपने घर आ गए। लेकिन अगले दिन शाम को सिंगर का निधन हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशोर कुमार ने मौत से पहले वसीयत में लिखवा लिया था क्रियाकर्म
किशोर कुमार

किशोर कुमार ने मौत से पहले कहे थे ये शब्द

किशोर कुमार के आखिरी पलों के बारे में बात करते हुए उनकी चौथी पत्नी एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर ने बताया था ‘13 अक्टूबर की सुबह उनका चेहरा पीला पड़ गया था। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो गहरी नींद में हैं। जब मैं उनके पास गई तो वो जाग गए और बोले, ‘क्या तुम डर गई?’ आज मेरी छुट्टी है।’ उस दिन घर पर कई मीटिंग होनी थीं। दोपहर में खाने के दौरान उन्होंने मुझे बताया कि वो शाम को फिल्म रिवर ऑफ नो रिटर्न देखेंगे। थोड़ी देर बाद मैंने उन्हें बगल के कमरे में फर्नीचर हिलाते हुए सुना। जब मैं कमरे में गई तो वो बिस्तर पर पड़े थे। घबराकर उन्होंने कहा, ‘मुझे कमजोरी महसूस हो रही है’।मैं तुरंत डॉक्टर को बुलाने के लिए भागी। वो गुस्सा हो गए और बोले ‘अगर तुमने डॉक्टर को बुलाया तो मुझे हार्ट अटैक आ जाएगा’। लीना ने बताया था कि यही उनके आखिरी शब्द थे। अंतिम समय में उनकी आंखें खुली हुई थीं और वो सांस छो रहे थे। लीना ने बताया कि उन्हें लगा वो हमेशा की तरह मजाक कर रहे हैं। लेकिन ये सच साबित हुआ। हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन ने किशोर कुमार के मुंह पर कर दिया था साथ काम करने से मना

खंडवा में चाहते थे क्रियाकर्म

किशोर कुमार के बारे में कम लोग ये जांए हैं कि वो सिंगिंग से रिटायर होना चाहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक वो नए समय के गीत लेखन से खुश नहीं थे। वो वापस अपने गांव खंडवा जाना चाहते थे। जावेद अख्तर के मुताबिक किशोर कुमार ने अपनी वसीयत बनवा ली थी और उसमें अपने अंतिम संस्कार के बारे में लिखा था। किशोर कुमार मुंबई में अपना क्रियाकर्म नहीं करवाना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि उनके शरीर को खंडवा ले जाया जाए। अंत में ऐसा ही हुआ। अंतिम संस्कार के लिए खंडवा ले जाया गया जहां लाख से ऊपर लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशोर कुमार के निधन के बाद टीवी- रेडियो पर बार-बार बजाया गया ये इमोशनल गाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।