9 मिनट 4 सेकेंड का वो गाना जिसके लिए सोनू निगम ने रिजेक्ट कर दिया था फिल्मफेयर, फिल्म ने जीते थे 3 नेशनल अवॉर्ड्स
Sandese Aate Hain Song: 1997 की वॉर ड्रामा फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं’ बॉलीवुड के सबसे पॉपुल गानों में से एक है। इस गाने को आवाज दी है सोनू निगम ने। पर क्या आप जानते हैं कि इस गाने के लिए सोनू निगम को अवॉर्ड मिलना था, लेकिन उन्होंने अवॉर्ड रिजेक्ट कर दिया था।

'संदेशे आते हैं' बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर देशभक्ति गीतों में से एक है। यह गाना साल 1997 में आई वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर का था। इतने सालों बाद भी ये गाना लोगों के मन में बसता है। आज हम आपको इसी गाने से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। ‘संदेशे आते हैं’ को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने के लिए सोनू निगम को अवॉर्ड मिलना था, लेकिन उन्होंने अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था। अवॉर्ड न लेने का कारण सोनू निगम ने खुद बताया था।
सोनू निगम ने क्यों रिजेक्ट कर दिया था अवॉर्ड?
सोनू निगम को जब बताया गया कि उन्हें ‘संदेशे आते हैं’ के लिए अवॉर्ड मिलना है तो उन्होंने पूछा कि क्या रूप कुमार राठौड़ को भी इसके लिए नॉमिनेट किया गया है? सोनू निगम को जब पता चला कि रूप कुमार राठौड़ को नॉमिनेट नहीं किया गया है तो उन्होंने अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था।
सोनू निगम ने बताया था पूरा किस्सा
सोनू निगम ने कहा था, “1997 में ‘संदेशे आते हैं’ गाना आया। उसी समय 1998 में हम शूटिंग कर रहे थे मेरे पहले पॉप गाने की -'तू कब जानेगी'। मैं मड आइलैंड में शूटिंग कर रही थी। तो मेरे पास कॉल आया मेरे दोस्त का, तो उन्होंने कहा कि तेरे को ‘संदेशे आते हैं’ के लिए अवॉर्ड मिल रहा है। आपको जरूर जाना चाहिए। मैंने कहा मैं शूटिंग भी कर रहा हूं और दूसरी बात रूप कुमार राठौड़ ने मेरे साथ ये गाना गाया है, उनको नॉमिनेट किया आपने? फिर मैं अवॉर्ड लूंगा ही नहीं। एक गाने को दो लोगों ने गाया, सोनू निगम ने गाया, रूप जी ने गाया। सोनू निगम को नॉमिनेट किया, रूप जी को क्यों नहीं किया? मैं अगर आ भी सकता होता, तो मैं नहीं आता। तो मैं नहीं आया।”
जावेद अख्तर को मिला था नेशनल अवॉर्ड
सोनू निगम ने आगे कहा कि इस बात पर वो लोग बहुत नाराज हो गए थे। उन लोगों का कहना था कि अभी-अभी आया है, पहला गाना हिट हुआ है और इतनी कंडीशन्स डाल रहा है, इतना आदर्शवादी है। सोनू निगम ने कहा कि उन्होंने सोचा और कहा कि वो ऐसे ही हैं और ऐसे ही रहेंगे। ‘संदेशे आते हैं’ को जावेद अख्तर ने लिखा था। इसके लिए जावेद अख्तर को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इस गाने को कंपोज किया था अनु मलिक ने।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन