वो फिल्म जो सालों से है IMDb की बादशाह; 9.3 रेटिंग, नहीं देखी तो खुद को सिनेमा लवर कहना बेकार
एक ऐसी फिल्म जिसका उदाहरण आईएमडीबी रेटिंग की ताकत बताने के लिए किया जाता है। थिएटर में फ्लॉप लेकिन 3.2 मिलियन लोगों ने 9 से ज्यादा रेटिंग दे रखी है। यह फिल्म माउथ पब्लिसिटी की ताकत को बताती है और स्लीपर हिट मूवीज का परफेक्ट उदाहरण है।

फिल्में सिर्फ थिएटर्स में ही हिट नहीं होतीं बल्कि IMDb रेटिंग भी इन्हें ब्लॉकबस्टर बना देती है। आज हम बात करेंगे एक ऐसी फिल्म की जो थिएटर्स में फ्लॉप हो गई लेकिन आईएमडीबी पर लंबे समय तक नंबर 1 रही। आज भी कुछ समय के लिए कुछ फिल्में इससे भले ही आगे हो जाएं लेकिन रेटिंग के मामले में यह हमेशा आगे रहती है। हर मूवी लवर को इसे देखने की सलाह दी जाती है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि कई लोग सिर्फ इसलिए यह फिल्म देखते हैं कि आखिर आईएमडीबी पर इसे इतनी रेटिंग क्यों मिली है, ऐसे फिल्म का एक फैन और बढ़ जाता है। हम बात कर रहे हैं मूवी द शॉशैंक रिडेम्पशन की। जानें इस फिल्म में आखिर ऐसा क्या है जो लोग 3.2 मिलियन लोगों ने इसे 10 में से 9.3 रेटिंग दी है।
क्या है कहानी
शॉशैंक रिडेम्पशन 1994 की अमेरिकी ड्रामा फिल्म है। इसके डायरेक्टर फ्रैंक डेराबॉन्ट हैं। यह स्टीफन किंग की कहानी पर आधारित है और टिम रॉबिन्स व मॉर्गन फ्रीमैन लीड रोल्स में हैं। फिल्म बैंकर एंडी की कहानी है, जिसे अपनी पत्नी की हत्या के झूठे आरोप में शॉशांक जेल में उम्रकैद की सजा हो जाती है। वहां उसकी दोस्ती रेड नाम के कैदी से होती है और जेल में वह उम्मीद, दोस्ती व आजादी की तलाश करता है।
उम्मीद की ताकत
कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो वक्त के साथ पुरानी नहीं पड़तीं। द शॉशैंक रिडेम्पशन भी ऐसी ही स्टोरी है। फिल्म है उम्मीद की और यही पूरी दुनिया के लिए आज सबसे जरूरी है। अगर आपको लगता है कि आप होप खो रहे हैं तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। मूवी में एक डायलॉग है, उम्मीद अच्छी चीज है, शायद बेस्ट चीजों में से है और अच्छी चीजें कभी मरती नहीं हैं। अगर उम्मीद है तो आप लोहे की सलाखों के पीछे भी आजाद हैं।
दोस्ती क्यों है जरूरी
फिल्म के कैरेक्टर एंडी और रेड के बीच की दोस्ती बॉलीवुड के जय-वीरू को भी मात देती है। रेड की गहरी आवाज में सुनाई गई कहानी दर्शकों के दिल को छू लेती है। यह दिखाती है कि एक सच्चा दोस्त आपको नरक जैसी जगह में भी जीने का सहारा दे सकता है।
क्लाइमैक्स
फिल्म का क्लाइमेक्स लोगों को बड़ा सैटिस्फैक्शन देता है। लास्ट में एक शॉकिंग मैसेज मिलता है। यह फिल्म बताती है कि जीत उसी की होती है जो हार नहीं मानता। इसके क्लाइमैक्स से मिलने वाले सैटिस्फैक्शन की वजह से लोग इस फिल्म को बार-बार देखते हैं।
न्याय की जीत
फिल्म में जेल के भ्रष्ट वार्डन और गार्ड्स का जो अंत दिखाया गया है, वह दर्शकों को एक मानसिक शांति देता है। जब बुराई का अंत होता है और एक बेगुनाह को न्याय मिलता है तो दर्शक खुद को कहानी से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
जरूरी टिप: यह फिल्म स्लो है। अगर आपके पास समय नहीं है या रुक-रुककर देखने का प्लान है तो ना देखें। बेहतर होगा यह मूवी आप शांति से अकेले या किसी खास दोस्त के साथ समय निकालकर देखें। पूरी फिल्म एक साथ देखने पर ही आपको इसका मजा आएगा।
कहां देखें शॉशैंक रेडेम्पशन
यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसे यूट्यूब पर भी रेंट पर देखा जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन