Dhurandhar Scene Turned Flipperachi FA9LA Into A Guinness World Record Hit song tops arabia billboard Dhurandhar के 'Fa9la' गाने ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, रैपर फ्लिपराची ने शेयर किया वीडियो, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar के 'Fa9la' गाने ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, रैपर फ्लिपराची ने शेयर किया वीडियो

आदित्य धर की 'धुरंधर' ने कर्मा के मामले में कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। फिल्म के साथ इसके गानों ने भी कम बवाल नहीं काटा। खासतौर पर 'धुरंधर' का 'Fa9la' गाना। ऐसे में अब इस गाने ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।  

Sun, 1 Feb 2026 09:57 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar के 'Fa9la' गाने ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, रैपर फ्लिपराची ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉस ऑफिस पर एक धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। आदित्य धर की 'धुरंधर' ने कर्मा के मामले में कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। फिल्म के साथ इसके गानों ने भी कम बवाल नहीं काटा। खासतौर पर 'धुरंधर' का 'Fa9la' गाना। इस गाने पर अक्षय खन्ना के डांस मूव्स ने पूरे इंटरनेट को हिलाकर रख दिया। ऐसे में अब इस गाने ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। आइए जानते हैं क्या?

फ्लिपराची ने Fa9la के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

'धुरंधर' के अरबी 'Fa9la' गाने ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। हर तरफ इस गाने की धूम मची हुई है। 'फासला' गाना बहरीनी रैपर फ्लिपेराची का है। इस ऐसे में अब इस गाने ने रैपर फ्लिपेराची को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह दिलाई है। दरअसल, Fa9la सबसे ज्यादा बिलबोर्ड पर आकर अरबिया चार्ट्स में टॉप पर रहा। इस अनोखी उपलब्धि के लिए फ्लिपेराची को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से पहचान मिली। यह गाना बिलबोर्ड अरबिया द्वारा बनाए गए चार्ट टॉप 100 आर्टिस्ट, हॉट 100 गाने, टॉप 50 अरेबिक हिप हॉप में टॉप पर है। सबसे ऊपर था। इस पल पर रिएक्ट करते हुए, 37 साल के रैपर ने इस उपलब्धि को "न्यूक्लियर धमाका" बताया।

अक्षय खन्ना वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य धर की 'धुरंधर' में बवाल मचाने के बाद के बाद अब अक्षय खन्ना पूजा कोल्लुरु के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'महाकाली' से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। इस मूवी में अक्षय गुरु शुक्राचार्य का रोल निभाते नजर आएंगे। फैंस अक्षय को एक बार फिर से अलग रोल में देखने के लिए बेताब हैं। फिलहाल, फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।