IPL 2026: आईपीएल 2026 शेड्यूल, टीमें, पॉइंट्स टेबल और लाइव स्कोर अपडेट्स - लाइव हिन्दुस्तान

आईपीएल 2026 (IPL 2026)

IPL 2026 अंक तालिका

See all
1
India
PBKS
13Points
8Played
6Won
+1.043NRR
Recent form
LWWWW
2
India
RCB
12Points
9Played
6Won
+1.420NRR
Recent form
LWWLW
3
India
SRH
12Points
10Played
6Won
+0.644NRR
Recent form
LWWWW
4
India
RR
12Points
10Played
6Won
+0.510NRR
Recent form
LWLWL
5
India
GT
10Points
9Played
5Won
-0.192NRR
Recent form
WWLLW
6
India
CSK
8Points
9Played
4Won
+0.005NRR
Recent form
WLWLW
7
India
DC
8Points
9Played
4Won
-0.895NRR
Recent form
WLLLW
8
India
KKR
7Points
9Played
3Won
-0.539NRR
Recent form
WWWLL
9
India
MI
4Points
9Played
2Won
-0.803NRR
Recent form
LLLWL
10
India
LSG
4Points
8Played
2Won
-1.106NRR
Recent form
LLLLL

IPL लीडरबोर्ड

ऑरेंज कैप

See all
Abhishek Sharma
अभिषेक शर्माहैदराबाद
440 Runs
M10
HS135*
SR206.57
KL Rahul
लोकेश राहुलदिल्ली
433 Runs
Heinrich Klaasen
हेनरिक क्लासेनहैदराबाद
425 Runs

पर्पल कैप

See all
Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमारबेंगलुरु
17 Wickets
Inn9
Avg15.53
SR12.35
Anshul Kamboj
अंशुल कंबोजचेन्नई
17 Wickets
Jofra Archer
जोफ्रा आर्चरराजस्थान
15 Wickets

क्रिकेट की खबरें

टीवी पर बैठकर जज नहीं कर सकते, वैभव की बैटिंग पर कपिल देव ने ऐसा क्यों कहा?
टीवी पर बैठकर जज नहीं कर सकते, वैभव की बैटिंग पर कपिल देव ने ऐसा क्यों कहा?

KKR ने रोका सनराइजर्स हैदराबाद का विजय रथ, घर में घुसकर लिया बदला
KKR ने रोका सनराइजर्स हैदराबाद का विजय रथ, घर में घुसकर लिया बदला

200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी बने नरेन, चहल-भुवनेश्वर के क्लब में पहुंचे
200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी बने नरेन, चहल-भुवनेश्वर के क्लब में पहुंचे

मैं फिर भी तुमको चाहूंगा.., अपनी फ्यूचर वाइफ के बर्थडे पर फूले नहीं समाए पृथ्वी
मैं फिर भी तुमको चाहूंगा.., अपनी फ्यूचर वाइफ के बर्थडे पर फूले नहीं समाए पृथ्वी

IPL 2026: पॉवेल ने पकड़ा असंभव कैच, गजब की दौड़ लगाई; देखें वायरल VIDEO
IPL 2026: पॉवेल ने पकड़ा असंभव कैच, गजब की दौड़ लगाई; देखें वायरल VIDEO

क्या मुंबई में पड़ चुकी है दरार? मनोज ने कहा- हार्दिक साथियों का भरोसा खो चुके
क्या मुंबई में पड़ चुकी है दरार? मनोज ने कहा- हार्दिक साथियों का भरोसा खो चुके

कब होगा वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में डेब्यू? जानिए BCCI ने क्या जबाव दिया
कब होगा वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में डेब्यू? जानिए BCCI ने क्या जबाव दिया

मित्तल परिवार और पूनावाला ने खरीदी राजस्थान रॉयल्स, इतने हजार करोड़ में हुई डील
मित्तल परिवार और पूनावाला ने खरीदी राजस्थान रॉयल्स, इतने हजार करोड़ में हुई डील

कभी फील्डिंग नहीं सजाई…धोनी की कप्तानी नहीं, इस चीज ने किया अश्विन को हैरान
कभी फील्डिंग नहीं सजाई…धोनी की कप्तानी नहीं, इस चीज ने किया अश्विन को हैरान

आईपीएल 2026
दुनिया की सबसे महंगी और लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 19वें सीजन का मंच तैयार है। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जिसका समापन 31 मई को एक भव्य फाइनल के साथ होगा। 2026 के इस संस्करण में पिछले हर बार की तरह जोश, जज्बे और रोमांच का तड़का देखने को मिलने वाला है। आईपीएल अपने हर गुजरते सीजन के साथ प्रशंसकों के जुनून और लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस बार का आईपीएल कई मायनों में खास है, क्योंकि इसमें मैचों की संख्या में इजाफा किया गया है। 18 साल लंबे इंतजार के बाद पिछले साल पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने खिताब बचाने की चुनौती होगी।

आईपीएल 2026 में पिछली बार की ही तरह इस बार भी फाइनल समेत कुल 74 मैच ही होंगे। पहले चर्चा थी कि इस बार बीसीसीआई कुल मैचों की संख्या बढ़ाकर 84 कर सकता है, लेकिन वैसा हुआ नहीं। लीग चरण में कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद 4 प्लेऑफ मैच होंगे — क्वॉलिफायर 1, एलिमिनेटर, क्वॉलिफायर 2 और फाइनल। 10 टीमें दो महीने से ज्यादा समय तक खिताब के लिए अपनी ताकत झोंकेंगी। लीग मैचों के बाद पॉइंट्स टैबल की टॉप 4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। 24 मई को आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। क्वालीफायर-1 का मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा जब अंकतालिका की शीर्ष दो टीमें आपस में भिड़ेंगी। क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा। 27 मई को एलिमिनेटर खेला जाएगा जिसमें पॉइंट्स टेबल की नंबर 3 और नंबर 4 की टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम 29 मई को क्वालीफायर-2 में खेलेगी। क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता और क्वालीफायर-1 हारने वाली टीमों के बीच टक्कर होगी। उसमें जो भी टीम जीतेगी वह 31 मई को क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम से फाइनल में भिड़ेगी।

टूर्नामेंट का शुरुआती मुकाबला परंपरा के अनुसार पिछले साल की विजेता यानी आरसीबी के घरेलू मैदान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2026 के मैच भारत के कुल 13 शहरों में खेले आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें बेंगलुरु (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम), चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम), मुंबई (वानखेड़े), कोलकाता (ईडन गार्डंस), अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम), हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम), लखनऊ (इकाना), जयपुर (सवाई मानसिंह स्टेडियम), न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर), गुवाहाटी (एसीए बारसापारा स्टेडियम), धर्मशाला (एचपीसीए स्टेडियम) और रायपुर (शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम) में खेले जाएंगे।

आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें खिताब की दौड़ में शामिल हैं। इनमें पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस, तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जॉइंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स शामिल हैं। मैदानों की बात करें तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कोलकाता का ईडन गार्डन्स, मुंबई का वानखेड़े और चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम मुख्य केंद्रों के रूप में अपनी चमक बिखेरेंगे। इनके अलावा राजस्थान रॉयल्स अपने कुछ घरेलू मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेल सकती है, जो पूर्वोत्तर भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा।

2008 में जब आईपीएल की नींव पड़ी थी तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि शुरुआत के साथ ही यह लीग क्रिकेट की परिभाषा बदल देगी। टी20 क्रिकेट का अंदाज बदल जाएगा। 2008 में IPL के पहले सीजन में महान स्पिनर शेन वॉर्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने खिताब जीतकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद साल 2009 में टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट हुआ, जहां डेक्कन चार्जर्स ने बाजी मारी। फिर शुरू हुआ एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के दबदबे का दौर।

इतिहास पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब जीता। सीएसके की तरह मुंबई इंडियंस भी 5 बार आईपीएल का सरताज बनी। एमआई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012, 2014 और हाल ही में 2024 में खिताब जीतकर खुद को तीसरी सबसे सफल टीम साबित किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में और गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन 2022 में चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की। वैसे आईपीएल के इतिहास का सबसे भावुक क्षण 2025 में आया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता और 18 साल के सूखे को खत्म किया।

क्रिकेट के रिकॉर्ड्स और खासकर बल्लेबाजी की बात हो और विराट कोहली का नाम नहीं आए ऐसा तो ही नहीं सकता। किंग कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 19वें सीजन से पहले तक 8,661 रन बनाए हैं और 2016 के एक ही सीजन में 973 रन बनाने का उनका रिकॉर्ड आज भी अटूट है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 8 शतक का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है। आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2013 के सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 नाबाद रन की पारी खेली थी। आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के ही नाम है। उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक जड़ा था। दर्ज है। गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड है। आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। आईपीएल 2025 में 14 वर्ष 23 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंद में शतक जड़ा। ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज और किसी भी भारतीय का सबसे तेज शतक है। आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है जिन्होंने 2023 में सिर्फ 13 गेंदों में पचासा जड़ा था।

गेंदबाजी में स्पिनर्स का दबदबा रहा है। युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले तक 221 विकेट झटके थे। अमित मिश्रा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में 3 बार हैट्रिक ली है। युवराज सिंह और युजवेंद्र चहल के नाम 2-2 हैट्रिक दर्ज हैं। किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हर्षल पटेल और ड्वेन ब्रावो के नाम है। पटेल ने 2021 में आरसीबी की तरफ से 32 विकेट लिए थे तो ब्रावो ने 2013 में सीएसके की तरफ से इतने ही विकेट लिए थे। आईपीएल इतिहास में किसी मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड अल्जारी जोसेफ के नाम है। उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे।

आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े टीम टोटल का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है जिसने 2024 में आरसीबी के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन खड़ा किया था। सबसे कम टीम टोटल का अनचाहा रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है। 2017 में केकेआर के खिलाफ आरसीबी सिर्फ 49 रन पर सिमट गई थी। आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज की बात करें तो ये रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। उसने 2024 में केकेआर के खिलाफ 262 रन के लक्ष्य को 8 गेंद बाकी रहते हासिल किया था।

IPL 2026
सीजन- 19वां
शुरुआत- 28 मार्च 2026
फाइनल- 31 मई 2026
कुल मैच- 74
टीमें- 10 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जॉइंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद)
डिफेंडिंग चैंपियन- आरसीबी
सबसे महंगा खिलाड़ी- कैमरन ग्रीन (25.2 करोड़ रुपये)

अधिक देखें

  • IPL 2026 FAQs

  • आईपीएल का पहला सीजन कब शुरू हुआ था?

    आईपीएल का पहला सीजन 2008 में शुरू हुआ था।

  • आईपीएल के पहले सीजन को किसने जीता था?

    आईपीएल के पहले सीजन को राजस्थान रॉयल्स ने जीता था।

  • आईपीएल के पहले सीजन को जीतने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान कौन थे?

    राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न थे।

  • आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

    आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं, जिन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।

  • आईपीएल 2026 नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

    आईपीएल 2026 नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

  • किन टीमों ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब जीता है?

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) ने सबसे ज्यादा 5-5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

  • आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली टीम कौन सी है?

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 10 बार फाइनल खेल चुकी है, जिसमें से 5 बार उसने खिताब जीता है।

  • आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी के नाम हैं?

    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं। उन्होंने आईपीएल में 8,661 रन बनाए हैं।

  • आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने आईपीएल में 357 छक्के लगाए हैं।

  • आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। आईपीएल 2025 तक वह 771 चौके लगा चुके हैं।

  • आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी किन बल्लेबाजों के बीच हुई है?

    आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (RCB) के बीच हुई है। दोनों ने 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ 229 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।

  • आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक किसने लगाए हैं?

    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक विराट कोहली के नाम हैं। आईपीएल 2025 तक उन्होंने 63 अर्धशतक लगाए हैं।

  • आईपीएल इतिहास का पहला शतक किस खिलाड़ी ने जड़ा था?

    आईपीएल इतिहास का पहला शतक न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रेंडन मैकलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेलते हुए जड़ा था।

  • आईपीएल इतिहास में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं?

    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 8 शतक विराट कोहली के नाम हैं।

  • आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है?

    आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने मात्र 30 गेंदों में शतक पूरा किया था।

  • आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम है?

    आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2013 में नाबाद 175 रन की पारी खेली थी।

  • आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

    आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। उन्होंने महज 14 वर्ष और 23 दिन की उम्र में यह कमाल किया।

  • आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक किसने लगाया है?

    आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 2023 में मात्र 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

  • आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन है?

    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं। उन्होंने आईपीएल में 221 विकेट लिए हैं।

  • आईपीएल में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड किस गेंदबाज के नाम है?

    आईपीएल में सबसे ज्यादा 3 बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम है।

  • आईपीएल में पहली बार हैट्रिक लेने का कारनामा किस गेंदबाज ने किया था?

    आईपीएल में पहली हैट्रिक लक्ष्मीपति बालाजी ने ली थी। उन्होंने CSK की तरफ से खेलते हुए 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ यह कारनामा किया था।

  • आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा टीम टोटल का रिकॉर्ड किसके नाम है?

    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा टीम टोटल का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। उन्होंने 2024 में RCB के खिलाफ 287/3 का विशाल स्कोर बनाया था।

  • आईपीएल इतिहास में सबसे कम टीम टोटल का रिकॉर्ड किसके नाम है?

    आईपीएल इतिहास में सबसे कम टीम टोटल का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम है। वह 2017 में KKR के खिलाफ मात्र 49 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2025