IPL 2026 If Rohit Sharma recovered earlier Harbhajan Singh made a Stunning statement Regarding Mumbai Indians रोहित शर्मा जल्दी ठीक हो जाते तो…मुंबई इंडियंस को लेकर हरभजन सिंह ने कही चौंकाने वाली बात, Ipl Hindi News - Hindustan

रोहित शर्मा जल्दी ठीक हो जाते तो…मुंबई इंडियंस को लेकर हरभजन सिंह ने कही चौंकाने वाली बात

मुंबई इंडियंस (MI) को लेकर हरभजन सिंह ने चौंकाने वाली बात कही है। भज्जी का मानना है कि अगर रोहित शर्मा जल्दी ठीक हो जाते तो आईपीएल 2026 में मुंबई की टीम बेहतर स्थिति में होती।

Tue, 5 May 2026 06:46 PMMd.Akram मुंबई, भाषा
share
रोहित शर्मा जल्दी ठीक हो जाते तो…मुंबई इंडियंस को लेकर हरभजन सिंह ने कही चौंकाने वाली बात

पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अगर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से जल्दी उबर जाते तो मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की बेहतर स्थिति में होती। रोहित ने चोट से उबरने के बाद सोमवार को वापसी की और वानखेड़े स्टेडियम में 44 गेंदों में 84 रन की तूफानी पारी खेली। इससे उनकी टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 229 रन का लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से जीत दर्ज की। एमआई के पूर्व कप्तान रोहित 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरससीबी) के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण बाहर हो गए थे और इसके बाद पांच मैचों में नहीं खेल पाए।

'अगर शतक बना लिया होता तो...'

हरभजन ने जियो हॉटस्टार से कहा, "मैदान पर रहना महत्वपूर्ण होता है। डगआउट में बैठे रहने से आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। लेकिन मैदान पर रहकर आप अंतर पैदा कर सकते हैं और रोहित शर्मा ने यही किया।'' उन्होंने कहा, ''बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत नींव की जरूरत होती है और उन्होंने न सिर्फ अच्छी नींव रखी बल्कि उसे आगे भी बढ़ाया। अगर उन्होंने शतक बना लिया होता तो और भी अच्छा होता, लेकिन जितने समय तक वह क्रीज पर रहे, उन्होंने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित का यही फॉर्म रहा तो कई टीमों की प्लेऑफ की राह हो जाएगी मुश्किल: गावस्कर
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'काश चोट थोड़ी जल्दी ठीक हो जाती'

हरभजन ने कहा, "काश उनकी चोट थोड़ी जल्दी ठीक हो जाती। कौन जानता है, जब उनकी टीम लगातार हार रही थी तो हो सकता था कि वह एक-दो मैच जीत लेते और प्रतियोगिता में बने रहते।'' इसी बीच भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि एलएसजी को लगातार अच्छा प्रदर्शन नही कर पाने की कीमत चुकानी पड़ी। शास्त्री ने कहा, "एलएसजी की समस्या यह है कि जब उसकी गेंदबाजी अच्छी चलती है, तो बल्लेबाज उनका साथ नहीं देते और जब बल्लेबाज रन बनाते हैं, तो गेंदबाज जमकर रन लुटाते हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LSG पर धमाकेदार जीत के बाद कैसे MI कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई?
ये भी पढ़ें:मुंबई इंडियंस ने चेज किया सबसे बड़ा टारगेट, LSG ने लगाया ‘हार का सिक्सर’

मुंबई टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर

रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन के बीच 143 रन की साझेदारी से मुंबई ने लखनऊ को हराकर नॉकआउट में जगह बनाने की अपनी मामूली उम्मीदों को जीवंत रखा है। रिकेल्टन ने 32 गेंद में 83 रन बनाए, जिसमें छह चौके और आठ छक्के हैं। इससे पहले, एलएसजी के लिए निकोलस पूरन (21 गेंदों में 63 रन, आठ छक्के, एक चौका) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (25 गेंदों में 44 रन, चार चौके, तीन छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े, जिससे सुपर जाइंट्स ने पांच विकेट पर 228 रन बनाए। इस जीत से मुंबई के 10 मैच में तीन जीत से छह अंक हो गए हैं और टीम नौवें स्थान पर बनी हुई है। लखनऊ की टीम लगातार छठी हार के बाद नौ मैच में चार अंक के साथ 10वें और अंतिम पायदान पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।