Top 5 bowlers with most no balls in IPL jasprit Bumrah holds an embarrassing record IPL में सर्वाधिक नो बॉल डालने वाले टॉप-5 गेंदबाज, बुमराह के नाम है शर्मिंदा करने वाला रिकॉर्ड
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL में सर्वाधिक नो बॉल डालने वाले टॉप-5 गेंदबाज, बुमराह के नाम है शर्मिंदा करने वाला रिकॉर्ड

IPL में सर्वाधिक नो बॉल डालने वाले टॉप-5 गेंदबाज, बुमराह के नाम है शर्मिंदा करने वाला रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन नो गेंदें डालीं। बुमराह के नाम पहले ही आईपीएल में सर्वाधिक नो गेंदें फेकने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है और अब उनके आंकड़े शर्मिंदा कर रहे हैं। टॉप-5 में कौन-कौन है जानिए।

Vimlesh Kumar BhurtiyaTue, 5 May 2026 06:02 PM
1/6

सर्वाधिक नो गेंदें फेकने वाले टॉप-5 बॉलर

आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन नो गेंदें डालीं। बुमराह के नाम पहले ही आईपीएल में सर्वाधिक नो गेंदें फेकने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है और अब उनके आंकड़े शर्मिंदा कर रहे हैं।

2/6

जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक नो गेंदें फेकने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने अब तक के अपने आईपीएल करियर में कुल 39 नो गेंदे डाली हैं, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा फेकी गई सबसे अधिक नो गेंदें हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद गेंदबाज से बुमराह बहुत आगे हैं।

3/6

उमेश यादव दूसरे नंबर पर

आईपीएल में सर्वाधिक नो गेंदें फेकने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर उमेश यादव का नाम है। वे अब आईपीएल में एक्टिव नहीं नजर आते हैं। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में कुल 24 नो गेंदें फेकी हैं।

4/6

एस श्रीसंत और ईशांत शर्मा तीसरे स्थान पर

इस सूची एस श्रीसंत और ईशांत शर्मा का नाम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। इन दोनों गेंदबाजों ने आईपीएल के इतिहास में कुल 23-23 नो गेंदें फेकी हैं।

5/6

अमित मिश्रा और हर्षल पटेल चौथे स्थान पर

सर्वाधिक नो गेंदें फेकने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर अमित मिश्रा और हर्षल पटेल संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने कुल 21-21 नो गेंदें फेंकी हैं।

6/6

लसिथ मलिंगा पांचवें नंबर पर

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक नो गेंद डालने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर लसिथ मलिंगा का नाम है, जिन्होंने 18 नो गेंदें फेकी हैं।