A youth, traumatized by the beating by the Jagdalpur police Black Panther team, committed suicide. छत्तीसगढ़ पुलिस की 'ब्लैक पैंथर' ने युवक को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने नदी में कूदकर दी जान, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ पुलिस की 'ब्लैक पैंथर' ने युवक को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने नदी में कूदकर दी जान

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस की विशेष टीम 'ब्लैक पैंथर' द्वारा बेरहमी से पिटाई करने से आहत एक युवक ने इंद्रावती नदी पर बने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के करीब 16 घंटे बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने बुधवार दोपहर युवक का शव नदी से बरामद कर लिया है।

Wed, 25 Feb 2026 08:08 PMRatan Gupta वार्ता, जगदलपुर
share
छत्तीसगढ़ पुलिस की 'ब्लैक पैंथर' ने युवक को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने नदी में कूदकर दी जान

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस की विशेष टीम 'ब्लैक पैंथर' द्वारा बेरहमी से पिटाई करने से आहत एक युवक ने इंद्रावती नदी पर बने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के करीब 16 घंटे बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने बुधवार दोपहर युवक का शव नदी से बरामद कर लिया है।

मृतक तरुण के करीबी दोस्त प्रियांशु ने कहा है कि 'ब्लैक पैंथर' टीम के लोगों ने तरुण की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से इतना टूट गया कि उसने नदी में छलांग लगा दी। प्रियांशु ने मीडिया को बताया कि आत्महत्या से पहले तरुण ने उसे फोन कर अपनी आपबीती सुनाई थी। उसने कहा "तरुण ने मुझे रोते हुए बताया कि उसे बहुत ज्यादा मारा गया है और वह अब मर जाएगा।" उसने आगे कहा कि तरुण और आंटी (तरुण की मां) ने उसे कॉल करके इस घटना की जानकारी दी थी। प्रियांशु का कहना है कि अगर कॉल डिटेल और मोबाइल रिकॉर्डिंग की जांच की जाए तो पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCERT की नई किताब में दिल्ली-NCR की जहरीली हवा का जिक्र, AQI 400 पार पर चेतावनी
ये भी पढ़ें:MP में फांसी के फंदे से लटके मिले युवक-युवती, जमानत पर जेल से बाहर आया था लड़का

यह पूरी घटना 24 फरवरी की रात की है। रायपुर-बस्तर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर इंद्रावती नदी के पुल से तरुण ने छलांग लगा दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। अंधेरा और नदी में तेज बहाव के कारण रात भर चले तलाश अभियान में सफलता नहीं मिल सकी थी। आज दोपहर करीब एक बजे एसडीआरएफ के गोताखोरों ने तलाश के दौरान युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पंचनामा करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर, पूरे मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक के परिजनों और दोस्तों ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई की मांग को लेकर नाराजगी जताई है। बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि यदि 'ब्लैक पैंथर' टीम द्वारा किसी प्रकार की मारपीट की गई है और इसके ठोस साक्ष्य मिलते हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के दोस्तों को उपलब्ध साक्ष्यों के साथ पुलिस से मिलना चाहिए था, ताकि समय रहते जांच शुरू की जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में हादसे की शिकार एयर एंबुलेंस में नहीं था ब्लैक बॉक्स, चूक है या कुछ और
ये भी पढ़ें:भोपाल की 2 बहनों पर जबरन धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट का आरोप

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पुलिस की विशेष टीम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करती है और प्रशासन के सामने एक चुनौती बन गई है। देखना होगा कि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।