bhopal-sisters-arrested-conversion-sex-racket-bagh-sewania-case स्लम से विला तक का सफर या साजिश? भोपाल की 2 बहनों पर जबरन धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट का आरोप, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्लम से विला तक का सफर या साजिश? भोपाल की 2 बहनों पर जबरन धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट का आरोप

पुलिस ने अमरीन और अफरीन नामक दो बहनों को उनके सहयोगी चंदन यादव के साथ गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब 21 और 32 वर्षीय दो महिलाओं ने रविवार रात बाग सेवेनिया थाना में अलग-अलग लेकिन मिलती-जुलती शिकायतें दर्ज कराईं।

Tue, 24 Feb 2026 06:33 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
स्लम से विला तक का सफर या साजिश? भोपाल की 2 बहनों पर जबरन धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट का आरोप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट से जुड़े एक सनसनीखेज मामले ने हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने अमरीन और अफरीन नामक दो बहनों को उनके सहयोगी चंदन यादव के साथ गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब 21 और 32 वर्षीय दो महिलाओं ने रविवार रात बाग सेवेनिया थाना में अलग-अलग लेकिन मिलती-जुलती शिकायतें दर्ज कराईं।

झुग्गी से पॉश इलाके तक का सफर

एनडीटीवी की रिपोर्ट में पुलिस के अनुसार बताया गया है कि दोनों बहनें पहले अब्बास नगर की एक झुग्गी में रहती थीं, लेकिन हाल ही में वे शहर के पॉश इलाके सागर रॉयल विला में शिफ्ट हुई थीं। जांच एजेंसियों को शक है कि आलीशान रहन-सहन अवैध कमाई के जरिए खड़ी की गई है। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को घरेलू काम के नाम पर 10 हजार रुपये मंथली सैलरी, मुफ्त रहने-खाने और बेहतर लाइफस्टाइल का लालच देकर अपने जाल में फंसाती थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 साल में पुलिस हिरासत में 21 मौत, विधानसभा में बोली राजस्थान सरकार
ये भी पढ़ें:दिल्ली में क्रिकेट को लेकर खून-खराबा; 15 साल के लड़के की मौत, 3 नाबालिग अरेस्ट

पार्टियों में अमीरों से मिलवाया जाता…

पीड़िताओं का आरोप है कि उन्हें पार्टियों और पब में ले जाया जाता था, जहां कथित तौर पर अमीर लोगों से मिलवाया जाता था। कई बार उन्हें नशीला पदार्थ और शराब देने के बाद यौन शोषण किया गया। छत्तीसगढ़ के मुंगेली की एक पीड़िता, जो ब्यूटीशियन है, उसने आरोप लगाया है कि दिसंबर 2025 में उसे काम के बहाने अहमदाबाद ले जाया गया। जहां यासिर नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म और धमकी के आरोप

पीड़िता ने बिलाल और चानू पर भी अलग-अलग मौकों पर शोषण का आरोप लगाया है। दूसरी पीड़िता भोपाल की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया कि चंदन यादव ने नारायण नगर स्थित घर में उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ न बताने की धमकी दी।मामले में जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप भी गंभीर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में दिन दहाड़े गोलियों से भून डाला, गली में खेल रहे थे बच्चे; VIDEO
ये भी पढ़ें:बाढ़ के लिए दिल्ली कितनी तैयार है? सरकार ने NGT को सौंपा प्लान

इस्लाम कबूलने और बुर्का पहनने का आरोप

एफआईआर के मुताबिक, चंदन यादव ने कथित तौर पर एक पीड़िता से कहा कि वह इस्लाम कबूल करे और बुर्का पहनकर नमाज पढ़े। पुलिस इस पहलू की जांच संबंधित धाराओं के तहत कर रही है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त किए हैं। जांच में कई संदिग्ध व्हाट्सऐप ग्रुप और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं।

दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क गुजरात और मुंबई तक फैला हो सकता है। इस मामले में अतिरिक्त डीसीपी, गौतम सोलंकी ने बताया कि दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वित्तीय लेनदेन, ट्रैवल हिस्ट्री और डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अकेला गिरोह था या किसी बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।