NEET 2026 Fee Refund FAQ : how to get NTA NEET refund link neet ug fees refund process online form apply NEET 2026 Refund FAQs : नीट फीस रिफंड में देरी, कैसे और कब वापस मिलेगी फीस, जानें हर सवाल का जवाब, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET 2026 Refund FAQs : नीट फीस रिफंड में देरी, कैसे और कब वापस मिलेगी फीस, जानें हर सवाल का जवाब

NEET 2026 Fee Refund FAQ : री-नीट के लिए छात्रों को कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। 3 मई वाली परीक्षा के लिए जो रजिस्ट्रेशन फीस दी गई थी, वह रिफंड कर दी जाएगी और एनटीए अपने खर्चे पर नई परीक्षा आयोजित करवाएगा। यहां जानें रिफंड से जुड़े हर प्रश्न का जवाब -

Fri, 22 May 2026 03:16 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
NEET 2026 Refund FAQs : नीट फीस रिफंड में देरी, कैसे और कब वापस मिलेगी फीस, जानें हर सवाल का जवाब

NEET 2026 Fee Refund FAQ : नीट यूजी 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई है। जल्द ही neet.nta.nic.in पर इसका लिंक खोल दिया जाएगा। एनटीए ने कहा था कि नीट यूजी 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया की विंडो 21 मई से खोल दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी लगातार पूछ रहे हैं कि नीट यूजी वेबसाइट पर फीस रिफंड के लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करने का लिंक कब खुलेगा। फीस वापसी प्रक्रिया का कोई आधिकारिक नोटिस जारी न होने से भी विद्यार्थी कंफ्यूज हैं। एनटीए ने बताया था कि अभ्यर्थियों को फीस रिफंड प्राप्त करने के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने का ऑप्शन दिया जाएगा। नीट 2026 परीक्षा रद्द करने की जब घोषणा हुई थी, तब यह भी बताया गया था कि री-नीट के लिए छात्रों को कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। 3 मई वाली परीक्षा के लिए जो रजिस्ट्रेशन फीस दी गई थी, वह रिफंड कर दी जाएगी और एनटीए अपने खर्चे पर नई परीक्षा आयोजित करवाएगा।

NEET 2026 Fee Refund FAQ : यहां जानें नीट यूजी फीस रिफंड प्रक्रिया से जुड़ा एफएक्यू

प्रश्न - क्यों दी बैंक अकाउंट अपडेट करने की सुविधा

उत्तर- एनटीए के अनुसार, यह सुविधा इसलिए दी जा रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने साइबर कैफे और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसी) से आवेदन पत्र भरे थे। ऐसे मामलों में डिफॉल्ट रूप से रिफंड उसी बैंक खाते में भेजा जाता, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया था। एजेंसी ने कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी रिफंड राशि किसी अन्य बैंक खाते में प्राप्त करना चाहता है, तो उसे बैंक खाता अपडेट करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों को सुविधानुसार सही खाते में रिफंड प्राप्त करने में आसानी होगी। अभ्यर्थी को आधिकारिक नोटिस नजर पर रखने को कहा गया है। NTA एक विंडो (पोर्टल) खोलेगा जहां छात्र अपनी खुद की या अपडेटेड बैंक अकाउंट डिटेल्स डाल सकेंगे, ताकि पैसा सीधा उनके खाते में आए न कि सायबर कैफे के किसी शख्स के।

प्रश्न - क्या नीट यूजी 2026 की परीक्षा फीस वापस मिलेगी?

उत्तर - हां। NTA ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उम्मीदवारों द्वारा पहले से जमा की गई परीक्षा फीस वापस कर दी जाएगी।

प्रश्न - नीट रिफंड का लिंक कब एक्टिव होगा?

उत्तर - NTA ने बताया था कि बैंक खाता अपडेट करने का मॉड्यूल 21 मई, 2026 तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट में आयु सीमा और अटेम्प्ट लिमिट की तैयारी, NTA बोला- पेपर लीक नहीं

प्रश्न - क्या नीट यूजी 2026 के लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है?

उत्तर- नहीं। मौजूदा रजिस्ट्रेशन और उम्मीदवारी का डेटा अपने आप आगे बढ़ा दिया जाएगा।

प्रश्न - क्या उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त फीस देनी होगी?

नहीं - दोबारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी।

प्रश्न- नीट यूजी 2026 फीस रिफंड के लिए neet.nta.nic.in पर क्या क्या डिटेल्स डालनी होगी।

उत्तर - विद्यार्थियों को सिर्फ अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स अपडेट करनी है। वे जिस अकाउंट में पैसा पाना चाहते हैं, उसकी डिटेल्स डालनी है। अगर कोई विद्यार्थी डिटेल्स अपडेट नहीं करेगा, तो पहले वाली डिटेल्स ही फाइनल होगी।

प्रश्न- नीट यूजी 2026 फीस रिफंड के लिए कैसे आवेदन करें?

उत्तर - उम्मीदवार NEET UG 2026 रिफंड प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं-

आधिकारिक NEET पोर्टल https://neet.nta.nic.in खोलें।

अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।

सक्रिय शुल्क रिफंड या बैंक विवरण अपडेट लिंक पर क्लिक करें।

वैध बैंकिंग विवरण भरें, जिसमें खाताधारक का नाम, खाता संख्या और IFSC कोड शामिल हो।

भुगतान संबंधी समस्याओं से बचने के लिए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।

फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ को सुरक्षित रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट रिफंड प्रक्रिया आज से, कैसे वापस मिलेगी फीस, NTA ने बताए नियम

प्रश्न - नीट फीस का रिफंड कब आएगा? क्या NTA ने फीस वापसी की तारीख घोषित कर दी है?

उत्तर - नहीं। NTA ने अभी तक वह तारीख घोषित नहीं की है जिस दिन फीस की रकम बैंक खातों में जमा की जाएगी।

प्रश्न - नीट फीस रिफंड की रकम क्या होगी? कितने पैसे आएंगे?

उत्तर- जनरल कैटेगरी: Rs 1700

OBC/EWS: Rs 1600

SC/ST/PwD: Rs 1000

रिफंड प्रक्रिया के तहत, NTA ने स्पष्ट किया है कि भुगतान गेटवे शुल्क और बैंक से संबंधित शुल्क रिफंड राशि में शामिल नहीं किए जाएंगे।

प्रश्न - नीट यूजी 2026 री एग्जाम कब होगा?

उत्तर - नीट यूजी री एग्जाम 21 जून, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगा।

प्रश्न - क्या नीट का मीडियम बदला जा सकता है

उत्तर - पहले आवेदन के समय चुनी गई भाषा का माध्यम ही फाइनल माना जाएगा और अब इसे बदला नहीं जा सकता।

एग्जाम सेंटर बदलने के लिए 21 मई तक का समय दिया गया था।

प्रश्न - नीट के पहले वाले सेंटर से कोई ऐतराज या शिकायत है तो कहां संपर्क करें?

उत्तर- पिछले एग्जाम से जुड़ी सेंटर से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए, उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ NTA हेल्पडेस्क को neetug2026@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET Re-Exam के लिए 30 दिनों का मास्टर प्लान, टॉपर्स की ये ट्रिक दिलाएगी सफलता

प्रश्न : क्या पहले आवंटित किया गया परीक्षा केंद्र ही दोबारा आवंटित किया जाएगा?

उत्तर: परीक्षा केंद्र उम्मीदवार द्वारा चुने गए शहर के आधार पर आवंटित किए जाते हैं। इसलिए, यह आवश्यक नहीं है कि पुन: परीक्षा के लिए वही पुराना परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाए।

प्रश्न : उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय क्यों दिया जा रहा है?

उत्तर: 15 मिनट का अतिरिक्त समय दस्तावेज़ीकरण (documentation), सत्यापन और परीक्षा से संबंधित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए दिया जा रहा है।

प्रश्न : 03 मई 2026 को आयोजित परीक्षा के दौरान मुझे केंद्र से संबंधित समस्याओं के कारण परेशानी/असुविधा का सामना करना पड़ा था। मुझे क्या करना चाहिए?

उत्तर: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सहायक विवरणों और दस्तावेजों के साथ अपनी शिकायतें NTA हेल्पडेस्क को neetug2026@nta.ac.in पर भेजें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET : मकान मालिक ने दिखाया वायरल PDF,शशिकांत सुथार ने सुनाई कहानी

प्रश्न : मुझे पहले जो परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था वह मेरे घर से बहुत दूर था। इसके लिए क्या किया जा सकता है?

उत्तर: उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए शहर के विकल्पों के आधार पर परीक्षा केंद्र रेंडमली आवंटित किए जाते हैं।

प्रश्न : क्या मुझे पुन: परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा?

उत्तर: नहीं, NEET (UG)-2026 री एग्जाम में बैठने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी अतिरिक्त भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।