NEET 2026 Re-Exam last 30 days Preparation strategy NEET 2026 Re-Exam के लिए 30 दिनों का मास्टर प्लान, टॉपर्स की ये ट्रिक दिलाएगी सफलता, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET 2026 Re-Exam के लिए 30 दिनों का मास्टर प्लान, टॉपर्स की ये ट्रिक दिलाएगी सफलता

NEET 2026 Re-Exam: नीट री-एग्जाम की तारीख 21 जून 2026 बिल्कुल नजदीक है और अब आपके पास सिर्फ 30 दिन बचे हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स और टॉपर्स द्वारा सुझाया गया वह '30-डेज मास्टर प्लान' जो आपको इस महा-मुकाबले में जीत दिलाएगा।

Thu, 21 May 2026 09:44 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET 2026 Re-Exam के लिए 30 दिनों का मास्टर प्लान, टॉपर्स की ये ट्रिक दिलाएगी सफलता

Last 30 Days Strategy for NEET 2026 Re-Exam: नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) परीक्षा के रद्द होने और दोबारा परीक्षा (Re-NEET) की घोषणा के बाद देश भर के लाखों मेडिकल छात्र इस समय असमंजस और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। लेकिन दोस्तों, अब उदास होने या घबराने का नहीं, बल्कि अपनी पूरी ताकत झोंककर मैदान में वापस उतरने का समय है! परीक्षा की तारीख 21 जून 2026 बिल्कुल नजदीक है और अब आपके पास सिर्फ 30 दिन बचे हैं।

यदि आप इन बचे हुए 30 दिनों को एक 'मिशन मोड' की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो आप न सिर्फ अपने पुराने स्कोर को पार कर सकते हैं, बल्कि अपनी मनपसंद मेडिकल सीट भी पक्की कर सकते हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स और टॉपर्स द्वारा सुझाया गया वह '30-डेज मास्टर प्लान' जो आपको इस महा-मुकाबले में जीत दिलाएगा।

गोल्डन रूल: Zero से दोबारा शुरुआत करने की भूल कभी न करें

एक्सपर्ट्स का सबसे पहला और सबसे जरूरी सुझाव यही है कि आपको पूरी किताब नए सिरे से पढ़ने की कोई जरूरत नहीं है। आप पहले ही पूरा सिलेबस पढ़ चुके हैं और परीक्षा भी दे चुके हैं, इसलिए आपके कॉन्सेप्ट्स बिल्कुल ताजा हैं। आपको बस अपनी तैयारी को तीन भागों में बांटना है:

कमजोर टॉपिक्स : इन पर शुरुआत में थोड़ा अधिक ध्यान दें और केवल उनके फॉर्मूले और बेसिक कॉन्सेप्ट्स को रीवाइज करें।

औसत टॉपिक्स: इन्हें एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों और प्रश्नों के अभ्यास के जरिए मजबूत बनाएं।

मजबूत टॉपिक्स : ये आपके स्कोरिंग एरिया हैं, इन्हें केवल क्विक रिवीजन जल्दी से दोहराने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET UG 2026 सिलेबस: इन चैप्टर्स को पढ़ा तो पक्की है सीट, अभी चेक करें PDF

बोरियत से बचने के लिए अपनाएं 'टाइम स्लॉट फॉर्मूला'

लगातार 14-15 घंटे तक तनाव में रहकर पढ़ने से बेहतर है कि आप निरंतरता बनाए रखें। पढ़ाई को मजेदार और उबाऊ होने से बचाने के लिए अपने पूरे दिन को 2 से 3 घंटे के तीन या चार अलग-अलग स्लॉट में बांट लें। हर स्लॉट में अलग विषय या अलग स्टडी मटेरियल जैसे एक स्लॉट में थ्योरी और दूसरे में एमसीक्यू प्रैक्टिस पढ़ें। इससे आपका दिमाग थकेगा नहीं और पढ़ने में उत्सुकता बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET UG 2026 में जूलॉजी में 100% स्कोर करने की स्मार्ट स्ट्रैटिजी

30 दिनों का टाइम-टेबल: फेज-वाइज स्ट्रेटेजी

इस आखिरी एक महीने की तैयारी को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे तीन फेज में विभाजित करें:

दिन 1 से 10: 'हाई-वेटेज' चैप्टर्स पर रखें पूरा फोकस

शुरुआती 10 दिनों में उन चैप्टर को अच्छे से पढ़े जिनसे हर साल सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। यह आपका आत्मविश्वास आसमान पर ले जाएगा। बायोलॉजी और केमिस्ट्री के लिए ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, इकोलॉजी और ह्यूमन फिजियोलॉजी जैसे विषयों पर पकड़ मजबूत करें। फिजिक्स के लिए मॉडर्न फिजिक्स और करंट इलेक्ट्रिसिटी के हर एक फॉर्मूले को अपनी उंगलियों पर रखें।

दिन 11 से 21: केवल रिवीजन और प्रॉब्लम सॉल्विंग

यह फेज आपकी स्पीड और एक्यूरेसी को बढ़ाने के लिए है। इस दौरान पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों (PYQs) को समय सीमा तय करके हल करें। जो भी गलतियां हों, उनके लिए एक ‘एरर नोटबुक’ बनाएं ताकि वे परीक्षा में दोबारा न दोहराई जाएं।

दिन 22 से 30: रेगुलर मॉक टेस्ट और मानसिक स्वास्थ्य

परीक्षा के आखिरी दिनों में खुद को असली एग्जाम हॉल जैसा माहौल दें। नियमित रूप से फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें और ओएमआर (OMR) शीट भरने की प्रैक्टिस करें। सबसे महत्वपूर्ण बात, परीक्षा से 5 दिन पहले कोई भी नया चैप्टर न छुएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! NEET छात्रों के लिए बसों का सफर बिल्कुल मुफ्त

एनसीईआरटी ही है आपकी नैया पार लगाने वाली

बायोलॉजी और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के लिए केवल और केवल NCERT की किताब को ही अपना भगवान मानें। टॉपर्स के अनुसार, एनसीईआरटी की हर एक लाइन, डायग्राम, टेबल और समरी को कम से कम 5 से 10 बार अच्छी तरह पढ़ लें। फिजिक्स में अच्छे नंबर लाने के लिए फॉर्मूला शीट और शॉर्टकट्स नोट्स तैयार करें। कॉन्सेप्ट्स को रटने के बजाय उनके एप्लीकेशन को समझें।

आखिरी में, अपनी सेहत, खान-पान और नींद से कोई समझौता न करें। तनाव दूर करने के लिए रोजाना 20 से 30 मिनट योग या ध्यान जरूर करें। याद रखें, ज्ञान आपके पास पहले से है, बस इस आखिरी महीने में खुद को शांत और केंद्रित रखना ही आपकी सबसे बड़ी जीत होगी!

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।