NEET 2026 Refund : नीट यूजी रिफंड प्रक्रिया आज से, कैसे वापस मिलेगी फीस, NTA ने बताए नियम और तरीका
NEET 2026 Refund : एनटीए ने नीट यूजी 2026 अभ्यर्थियों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों की फीस राशि वापस की जाएगी। एजेंसी ने बताया है कि अभ्यर्थियों को रिफंड प्राप्त करने के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने का ऑप्शन आज 21 मई से दिया जाएगा।

NEET UG 2026 Refund: नीट यूजी 2026 की फीस रिफंड की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। नीट 2026 परीक्षा रद्द करने की जब घोषणा हुई थी, तब यह भी बताया गया था कि री-नीट के लिए छात्रों को कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। 3 मई वाली परीक्षा के लिए जो रजिस्ट्रेशन फीस दी गई थी, वह रिफंड कर दी जाएगी और एनटीए अपने खर्चे पर नई परीक्षा आयोजित करवाएगा। एनटीए ने नीट यूजी 2026 अभ्यर्थियों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों की फीस राशि वापस की जाएगी। एजेंसी ने बताया है कि अभ्यर्थियों को रिफंड प्राप्त करने के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने का ऑप्शन आज 21 मई से दिया जाएगा। आज से बैंक अकाउंट अपडेट करने की विंडो एक्टिव और लाइव कर दी जाएगी।
क्यों दी बैंक अकाउंट अपडेट करने की सुविधा
एनटीए के अनुसार, यह सुविधा इसलिए दी जा रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने साइबर कैफे और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसी) से आवेदन पत्र भरे थे। ऐसे मामलों में डिफॉल्ट रूप से रिफंड उसी बैंक खाते में भेजा जाता, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया था। एजेंसी ने कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी रिफंड राशि किसी अन्य बैंक खाते में प्राप्त करना चाहता है, तो उसे बैंक खाता अपडेट करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों को सुविधानुसार सही खाते में रिफंड प्राप्त करने में आसानी होगी। अभ्यर्थी को आधिकारिक नोटिस नजर पर रखने को कहा गया है।
आज NTA एक विंडो (पोर्टल) खोलेगा जहां छात्र अपनी खुद की या अपडेटेड बैंक अकाउंट डिटेल्स डाल सकेंगे, ताकि पैसा सीधा उनके खाते में आए न कि सायबर कैफे के किसी शख्स के।
वर्तमान पता और परीक्षा-शहर की पसंद अपडेट करने की विंडो
NTA ने उम्मीदवारों को जगह बदलने या उनके वर्तमान पते में बदलाव के कारण अपनी पसंदीदा परीक्षा-शहर बदलने की अनुमति दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर शहर का केंद्र अपडेट करने का लिंक 21 मई, 2026 को रात 11:50 बजे तक सक्रिय रहेगा। एजेंसी ने उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र पहले वाले केंद्र से अलग हो सकता है, क्योंकि आवंटन अपडेट किए गए शहर की पसंद और केंद्रों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
छात्रों को दो खास बातों के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र रखनी चाहिए:
- रिफंड पोर्टल के लिए एक्टिवेशन लिंक।
- एक अलग ऑफिशियल जानकारी आने की उम्मीद है, जिसमें यह बताया जा सकता है कि अलग-अलग रजिस्ट्रेशन स्थितियों में रिफंड कैसे प्रोसेस किया जाएगा।
नीट फीस रिफंड की रकम
जनरल कैटेगरी: Rs 1700
OBC/EWS: Rs 1600
SC/ST/PwD: Rs 1000
NET UG री-एग्ज़ाम
जब तक रिफंड प्रोसेस फाइनल हो रहा है, उम्मीदवारों को री-एग्जाम को लेकर ये बातें भी ध्यान में रखनी चाहिए:
- एग्ज़ाम 21 जून, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगा।
- पहले आवेदन के समय चुनी गई भाषा का माध्यम ही फाइनल माना जाएगा और अब इसे बदला नहीं जा सकता।
- उम्मीदवार अपने एग्जाम शहर की पसंद में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन ऐसा 21 मई, 2026 को रात 11:50 बजे तक ही कर सकते हैं।
पिछले एग्ज़ाम से जुड़ी सेंटर से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए, उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ NTA हेल्पडेस्क को neetug2026@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
छात्रों को क्या करना चाहिए
जब तक NTA की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी न आ जाए, तब तक किसी भी पोर्टल पर अपनी बैंक डिटेल्स डालने की जल्दबाजी न करें। एजेंसी से मिलने वाले अपडेट्स के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल ID चेक करते रहें। अगर रिफंड पोर्टल एक्टिवेट हो जाता है, तो आगे बढ़ने से पहले यह पक्का कर लें कि URL असली है और NTA का ही है।
उम्मीदवार NEET UG 2026 रिफंड प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं-
आधिकारिक NEET पोर्टल खोलें।
अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
सक्रिय शुल्क रिफंड या बैंक विवरण अपडेट लिंक पर क्लिक करें।
वैध बैंकिंग विवरण भरें, जिसमें खाताधारक का नाम, खाता संख्या और IFSC कोड शामिल हो।
भुगतान संबंधी समस्याओं से बचने के लिए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ को सुरक्षित रखें।
रिफंड प्रक्रिया के तहत, NTA ने स्पष्ट किया है कि भुगतान गेटवे शुल्क और बैंक से संबंधित शुल्क रिफंड राशि में शामिल नहीं किए जाएंगे।
अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी
CBI ने नीट पेपर लीक मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें लातूर स्थित एक कोचिंग सेंटर के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर और पुणे स्थित केमिस्ट्री के एक रिटायर्ड लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी शामिल हैं। और मनीषा गुरुनाथ मांधरे, जो पुणे की एक बॉटनी टीचर हैं । कुलकर्णी और मांधरे, दोनों ही एनटीए के नीट यूजी 2026 एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा रहे हैं।
कोर्ट ने पांच आरोपियों को दो जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा
ट पेपर लीक मामले में बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांच आरोपियों को दो जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी की सीबीआई हिरासत बढ़ा दी गई है । अदालत ने मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को न्यायिक हिरासत में भेजने की सीबीआई की मांग को मंजूरी दी। सभी आरोपियों को दो जून तक जेल भेजने का आदेश दिया। सीबीआई ने दो अन्य आरोपियों मनीषा मंधारे और शिवराज मोटेगांवकर के हस्ताक्षर के नमूने लेने की भी मांग की।




साइन इन