NEET UG latest update news : NTA plans age bar attempt limit cap for neet exam claims it was not paper leak NEET UG : नीट परीक्षा में आयु सीमा और अटेम्प्ट लिमिट की तैयारी, NTA बोला- पेपर लीक नहीं, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET UG : नीट परीक्षा में आयु सीमा और अटेम्प्ट लिमिट की तैयारी, NTA बोला- पेपर लीक नहीं

केंद्र सरकार की परीक्षा एजेंसी एनटीए ने संसदीय समिति को बताया कि वह NEET UG के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा देने के प्रयासों की संख्या सीमित करने और उनके लिए ऊपरी आयु सीमा तय करने की सिफारिशों को लागू करेगी।

Fri, 22 May 2026 07:49 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, संजय मौर्य, नई दिल्ली
share
NEET UG : नीट परीक्षा में आयु सीमा और अटेम्प्ट लिमिट की तैयारी, NTA बोला- पेपर लीक नहीं

नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच शिक्षा से जुड़ी संसदीय समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह को गुरुवार को बुलाकर कई चुभते हुए सवाल पूछे। साथ ही परीक्षा से जुड़ी आगे की तैयारियों का ब्योरा लिया। इस दौरान एनटीए ने कथित तौर पर कमेटी को बताया कि नीट का पेपर लीक ही नहीं हुआ, बस परीक्षा से पहले कुछ सवाल सर्कुलेट हो रहे थे जो एक्चुअल क्वेशचन पेपर से मैच कर रहे थे। एनटीए ने कहा कि उसके सिस्टम से पेपर लीक नहीं हुआ। यानी एनटीए ने सीधे सीधे नहीं माना कि पेपर लीक हुआ है। इस पर विपक्षी सांसदों ने सवाल किया कि अगर पेपर लीक नहीं हुआ तो फिर एग्जाम कैंसिल क्यों कराया। दोबारा एग्जाम कराने की क्या जरूरत थी।

जवाब में एनटीए ने कहा कि सीबीआई इस मामले की जांच कर ही है। परीक्षा में कुछ गड़बड़ियां सामने आई थीं। जीरो टोलरेंस नीति को ध्यान में रखते हुए और बच्चों का भरोसा बनाए रखने के लिए दोबारा एग्जाम कराया जा रहा है। आपको बता दें कि एजुकेशन से जुड़ी संसदीय समिति के अध्यक्ष कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हैं। एनटीए की ओर से चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी और डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह समिति के सामने शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या नीट का फिजिक्स पेपर भी हुआ लीक, NTA ने CBI से जांच के लिए कहा

नीट में आयु सीमा और अटेम्प्ट लिमिट का नियम लाने की तैयारी

हिन्दुस्तान टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की परीक्षा एजेंसी एनटीए ने संसदीय समिति को बताया कि वह NEET UG के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा देने के प्रयासों की संख्या सीमित करने और उनके लिए ऊपरी आयु सीमा तय करने की सिफारिशों को लागू करेगी। यह कदम राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के अनुरूप सुधारों के अगले चरण का हिस्सा होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श से नीट में सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड, मल्टी सेशन और मल्टी स्टेज एग्जाम, प्रयासों और आयु सीमा जैसे सुधार लागू किए जाएंगे। ये उपाय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर अपनाए जाएंगे।

वर्तमान में नीट में न अधिकतम आयु सीमा, न अटेम्ट लिमिट

वर्तमान में नीट यूजी परीक्षा एक ही पाली में पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित करता है, जिसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष निर्धारित है। इसमें ऊपरी आयु सीमा या प्रयासों की संख्या पर कोई रोक नहीं है।

यह आश्वासन ऐसे समय में आया है, जब NTA ने 12 मई को NEET-UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी थी। यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि एक "गेस पेपर" (अनुमानित प्रश्न पत्र) के कम से कम 120 प्रश्न 3 मई को हुई परीक्षा के प्रश्नों से मेल खा रहे थे, जिससे 22 लाख से अधिक छात्र प्रभावित हुए थे। अब यह पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NTA के साथ काम नहीं करेंगे, नीट केस में CBI पूछताछ पर भड़के UGC NET के पेपर सेटर

बीजेपी सांसदों ने किया पेपर लीक शब्द के इस्तेमाल का विरोध

बैठक के दौरान सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों ने भी हालिया अनियमितताओं का जिक्र करते हुए पेपर लीक शब्द के इस्तेमाल का विरोध किया। उन्होंने तो यहां तक तर्क दिया कि बैठक के लिए पहले से जारी किए गए एजेंडा दस्तावेज में भी इस वाक्यांश का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था।

एनटीए ने बताया क्या क्या हुआ

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए NTA ने समिति को बताया कि उसने 3 मई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। 7 मई को NTA को परीक्षा से संबंधित कथित कदाचार गतिविधियों के बारे में कुछ इनपुट प्राप्त हुए, जिन्हें 8 मई को जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया गया था। एजेंसी के साथ बाद में शेयर की गई जानकारियों के आधार पर सरकार ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी और मामले को पूरी जांच के लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंप दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट रिफंड प्रक्रिया आज से, कैसे वापस मिलेगी फीस, NTA ने बताए नियम

10 लोग गिरफ्तार

पेपर लीक मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें लातूर के एक कोचिंग सेंटर के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर; पुणे के रिटायर्ड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी; और पुणे की बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मांधरे शामिल हैं। कुलकर्णी और मांधरे, दोनों ही एनटीए के नीट यूजी 2026 एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा रहे हैं।

संसदीय समिति में कौन कौन हैं

बता दें कि कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में फिलहाल 28 सांसद हैं। तीन सीटें खाली हैं। इसमें BJP के 17, कांग्रेस के चार, समाजवादी पार्टी के तीन, तृणमूल कांग्रेस के दो और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार का एक-एक सदस्य शामिल है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।