turmoil in the top 10 list of billionaires know who is the richest person in India right now अरबपतियों के टॉप-10 लिस्ट में उथल-पुथल, जानें अभी कौन है भारत का सबसे अमीर व्यक्ति, Business Hindi News - Hindustan
More

अरबपतियों के टॉप-10 लिस्ट में उथल-पुथल, जानें अभी कौन है भारत का सबसे अमीर व्यक्ति

Bloomberg Billionaires Index: लैरी एलिसन की संपत्ति में 8.61 अरब डॉलर का भारी इजाफा हुआ है। इस उछाल के साथ अब वह दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ा है।

Tue, 5 May 2026 08:48 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अरबपतियों के टॉप-10 लिस्ट में उथल-पुथल, जानें अभी कौन है भारत का सबसे अमीर व्यक्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में आज बड़ा बदलाव दिख रहा है। लैरी एलिसन की संपत्ति में 8.61 अरब डॉलर का भारी इजाफा हुआ है। इस उछाल के साथ अब वह दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा लिस्ट में लैरी एलिसन की नेटवर्थ 233 अरब डॉलर है। जबकि, जुकरबर्ग की 217 अरब डॉलर।

300 अरब डॉलर क्लब में 3 धुरंधर

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अब एक नई कैटगरी आ गई है। यह कैटेगरी है 300 अरब डॉलर क्लब की है। इसमें केवल 3 ऐसे अमीर हैं, जिनकी संपत्ति 300 अरब डॉलर या 300 अरब डॉलर से अधिक है। इनमें केवल 3 नाम हैं। टेस्ला के एलन मस्क, अल्फाबेट के लैरी पेज और सर्गी ब्रिन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBI का नया नियम: आपदा में बिना अप्लाई किए कर्जदार को राहत दे सकेंगे बैंक
ये भी पढ़ें:LPG के क्या हैं आज के रेट, बंगाल चुनाव में जीत के बाद क्या मिली है कोई राहत?

दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट में कौन-कौन हैं

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में सबसे ऊपर 659 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क हैं। लैरी पेज के पास 323 अरब डॉल कर संपत्ति है। जेफ बेजोस 300 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर सर्गी ब्रिन हैं। इनका नेटवर्थ 290 अरब डॉलर है। लैरी एलिसन 233 अरब डॉलर के साथ 5वें स्थान पर हैं। बता दें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की रोजाना की रैंकिंग है। ये आंकड़े न्यूयॉर्क में हर ट्रेडिंग दिन के अंत में अपडेट किए जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलेक्शन रिजल्ट के बाद आज कैसी रहेगी शेयर मार्केट की चाल, क्या कह रहे संकेत?
ये भी पढ़ें:सुविधा : शेयरों की तरह ‘असली सोना’ खरीद सकेंगे निवेशक

मार्क जुकरबर्ग छठे नंबर पर हैं और इनके पास कुल 217 अरब डॉलर की संपत्ति है। माइकल डेल 179 अरब डॉलर के साथ 7वें स्थान पर हैं। जेनसेंग हुआंग 165 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं। और जिम वॉल्टन 156 अरब डॉलर के साथ 9वें पोजीशन पर हैं। बर्नार्ड अरनाल्ट 164 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर खिसक गए हैं।

भारत का सबसे अमीर व्यक्ति कौन

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी इस समय भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने पिछले दिनों मुकेश अंबानी को पछाड़ यह स्थान हासिल किया। आज की डेट में अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें स्थान पर हैं। इनके पास अब 107 अरब डॉलर की संपत्ति है। जबकि, मुकेश अंबानी के पास 96.5 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। अंबानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं। अंबानी की संपत्ति में गिरावट और अडानी की संपत्ति में उछाल की सबसे बड़ी वजह उनकी कंपनियों के शेयर हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में पिछले कई दिनों से तेजी और रिलायंस के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज की जा रही है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,