share market today live 7 May sensex nifty jump or crash what impacts of global market बिकवाली मोड में लौटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 114 अंक टूटकर बंद, Business Hindi News - Hindustan
More

बिकवाली मोड में लौटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 114 अंक टूटकर बंद

Stock Market Today live 7 May : सप्ताह के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स 114 अंक टूटकर 77,844.52 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी की बात करें तो 4.30 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,326.65 अंक पर ठहरा।

Thu, 7 May 2026 11:30 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
बिकवाली मोड में लौटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 114 अंक टूटकर बंद

Stock Market Today live 7 May : बीते बुधवार की तेजी के बाद गुरुवार को एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली हावी रही। सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का माहौल था। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 114 अंक टूटकर 77,844.52 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी की बात करें तो 4.30 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,326.65 अंक पर ठहरा।

12:50 PM: शेयर मार्केट में एक बार फर रौनक लौट आई है। सेंसेक्स 197 अंक ऊपर 78156 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 62 अंकों की तेजी के साथ 24393 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में बजाज ऑटो 3.27 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप पर है।

Stock Market Today live 7 May 11:25 AM: अच्छी शुरुआत के बाद शेयर मार्केट की चाल बिगड़ गई। सेंसेक्स 181 अंक नीचे 77777 पर आ गया है। निफ्टी भी 24 अंक नीचे 24306 पर है। एनएसई पर कुल 3169 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें से 2121 हरे और 966 लाल हैं। 90 शेयरों में अपर सर्किट है। कुल 142 स्टॉक्स अपने 52 हफ्ते के हाई पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस शेयर ने ₹1 लाख को बना दिया ₹14 करोड़, जानें कैसे और कितने साल में?
ये भी पढ़ें:इस बैंक में कोटक महिंद्रा बैंक को 9.99% हिस्सेदारी खरीदने की RBI से मंजूरी

Stock Market Today live 7 May 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज मजबूत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 380 अंकों की बढ़त के साथ 78339 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने गुरुवार के कारोबार की शुरुआत 67 अंकों की तेजी के साथ 24398 से की।

Stock Market Today live 7 May 7:35 AM: वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी-50 के सपाट खुलने की उम्मीद है। एशियाई बाजारों में मिश्रित कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार हाई लेवल पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को, भारतीय शेयर मार्केट मजबूत बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 940 अंकों की उछाल के साथ 77,958 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 50 ने 298 अंकों की छलांग लगाई और 24,330 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

वॉल स्ट्रीट पर रात भर में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 4.18% उछलकर पहली बार 62,000 पर पहुंच गया, जबकि टॉपिक्स ने 2.37% की रैली की। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.11% गिर गया, जबकि कोस्डैक इंडेक्स 0.98% फिसल गया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 24,442 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 5 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए सपाट शुरुआत का संकेत देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, क्या कह रही सरकार

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 और नैस्डैक रिकॉर्ड-हाई पर बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 1.24% को 49,910.59 तक रैली की, जबकि एसएंडपी 500 ने 7,365.09 पर समाप्त करने के लिए 1.46% की बढ़त हासिल की। नैस्डैक 2.03% बढ़कर 25,838.94 पर बंद हुआ।

अमेरिका-ईरान युद्ध

घरेलू शेयर मार्केट पर ईरान युद्ध से जुड़े अपडेट्स भी असर डालेंगे। ताजा अपडेट्स की बात करें तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भविष्यवाणी की है कि ईरान में युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा, क्योंकि वह होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर गतिरोध को समाप्त करने के लिए एक समझौता चाहते हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अमेरिकी योजना और प्रस्ताव की अभी भी समीक्षा की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरेलू से कमर्शियल तक गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए कौन कितना महंगा

एएमडी के शेयर: एएमडी के शेयरों में 18% से अधिक की छलांग लगी, जब उसने वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से ऊपर दूसरी तिमाही के रेवेन्यू का अनुमान लगाया। कंपनी को दूसरी तिमाही में 11.2 बिलियन डॉलर रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है, जबकि 10.52 बिलियन डॉलर का अनुमान है।

सोने का भाव: स्पॉट गोल्ड की कीमत बुधवार को 6.2% उछलने के बाद 4,692.98 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही, जबकि चांदी की कीमत 0.1% बढ़कर 77.44 डॉलर हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस ऑटो कंपनी का धमाका! 34% बढ़ा मुनाफा, हर शेयर पर ₹150 डिविडेंड का ऐलान
ये भी पढ़ें:बड़ी छंटनी की तैयारी! 20% कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, खुद को AI से बदलेगी कंपनी

कच्चे तेल की कीमतें: पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आई है। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 0.78% बढ़कर 102.06 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स 0.96% बढ़कर 95.99 डॉलर हो गया।

(एजेंसियों से इनपुट के साथ)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,