पेट्रोल-डीजल के रेट क्या सचमुच बढ़ेंगे? कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार, क्या कह रही सरकार
Petrol Diesel Rates Today: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने रोजाना की तरह आज भी सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज 7 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है या नहीं? IMF क्यों चाहता है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े?

अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF चाहता है कि कच्चे तेल का बढ़ा बोझ उपभोक्ताओं पर डाला जाए, लेकिन केंद्र सरकार ने पिछले दिनों साफ कर दिया था कि पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। बहुत सारे एक्सपर्ट्स के अनुमान चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने को लेकर थे। चलिए जानते हैं आज 7 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है या नहीं? इससे पहले ये जान लें कि IMF क्यों चाहता है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े?
IMF क्यों कह रहा ऐसा
IMF के कृष्णा श्रीनिवासन ने कहा कि उत्पाद शुल्क कटौती और उर्वरक सब्सिडी की सीमित गुंजाइश है, आखिरकार कीमतें बढ़ानी होंगी। रोड्रिगो वाल्डेस के अनुसार, एनर्जी महंगी होनी चाहिए ताकि खपत घटे। फिच रेटिंग ने चेतावनी दी है कि समय पर कीमत न बढ़ने पर तेल कंपनियों का EBIT तेजी से गिर सकता है।
पेट्रोल-डीजल के आज के रेट
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने रोजाना की तरह आज भी सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं है और दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर।
आज पश्चिम बंगाल के शहरों में पेट्रोल के दाम
सूरी में 105.43, बारासात में 105.24, वर्धमान में 105.33, अलीपुर में पेट्रोल 104.99 रुपये प्रति लीटर, बहरामपुर में 106.12, बांकुड़ा में 105.19, हावड़ा में 104.99, कोलकाता में 104.99, कृष्णानगर में 106.07, मेदिनीपुर में 105.37, पुरुलिया में 106.05, रायगंज में 105.36, कूचबिहार में 106.14, हुगली में 105.52 और तामलुक में 104.61 रुपये प्रति लीटर है। सभी शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पड़ोसी देशों में पेट्रोल के क्या हैं रेट
पाकिस्तान में पेट्रोल का रेट 136.75 पर पहुंच गया है। चीन में पेट्रोल 126.46 रुपये पर पहुंच गया है। भूटान में पेट्रोल 102.78 रुपये तोश्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 139.65 रुपये पर पहुंच गई है। नेपाल में भी पेट्रोल भारत के मुकाबले काफी महंगा 135.41 रुपये परहै। बंग्लादेश में पेट्रोल 108.49 रुपये पर पहुंच गया है। दूसरी ओ, म्यांमार में पेट्रोल अब 141.40 रुपये पर आ गया है।
क्यों बार-बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की जताई जा रही आशंका
ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग से कच्चे तेल की कीमतें उछली हैं। आज भी ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार है। दुनिया भर के अधिकतर देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बहुत अधिक बढ़े हैं। जबकि, भारत में ईंधन के दाम स्थिर हैं। इससे सरकारी तेल कंपनियों को नुकसान हो रहा है। पीटीआई के अनुसार, निकट भविष्य में बढ़ोतरी से इनकार नहीं।




साइन इन