Ranbir Kapoor backed smallcap stock Prime Focus rallies 320pc in one year, know this is safe to invest or not? शेयर मार्केट में रणबीर की फिल्म रामायण का असर! इस स्टॉक ने दिया 320% का रिटर्न, अभी भी दांव लगाने का मौका?, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर मार्केट में रणबीर की फिल्म रामायण का असर! इस स्टॉक ने दिया 320% का रिटर्न, अभी भी दांव लगाने का मौका?

‘रामायण’ फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज ने प्राइम फोकस के शेयरों को जबरदस्त उछाल दिया है, जिससे यह स्टॉक एक साल में करीब 320% चढ़ गया। हालांकि लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद है, लेकिन इतनी तेज रैली के बाद निवेशकों को सतर्क रहकर फैसला लेना चाहिए।

Tue, 7 April 2026 11:51 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शेयर मार्केट में रणबीर की फिल्म रामायण का असर! इस स्टॉक ने दिया 320% का रिटर्न, अभी भी दांव लगाने का मौका?

बॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार में भी जबरदस्त हलचल मचा रही है। इस फिल्म से जुड़े उत्साह का सीधा फायदा प्राइम फोकस (Prime Focus) के शेयरों को मिला है, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का भी निवेश है। पिछले एक साल में इस स्मॉलकैप स्टॉक ने करीब 320% की जबरदस्त तेजी दिखाई है, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्राइम फोकस लिमिटेड (Prime Focus Limited) के शेयर 7 अप्रैल 2026 को 3% टूटकर ₹339 पर पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 6 शेयर बोनस, डिविडेंड का भी ऐलान, चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

दरअसल, अप्रैल 2025 में जहां यह शेयर करीब 85 रुपये के आसपास था, वहीं अब यह 350 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है और हाल ही में 52 हफ्ते का हाई भी छू चुका है। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह ‘रामायण’ फिल्म को लेकर बनी उम्मीदें हैं। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता और यश (Yash) रावण के किरदार में नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 1092% का रिटर्न, आज 15% चढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक

प्राइम फोकस (Prime Focus) की पहचान इसके शानदार विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और प्रोडक्शन क्वॉलिटी के लिए है। इसकी सहायक कंपनी DNEG ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों जैसे टेनेट (Tenet) और ड्यून (Dune): पार्ट वन में काम कर ऑस्कर भी जीते हैं। यही वजह है कि ‘रामायण’ को लेकर बाजार में काफी भरोसा दिख रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या PPF पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न? पहली तिमाही में जमा पैसों पर मिलेगा इतना ब्याज

खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए करीब 700 करोड़ रुपये का ऑफर ठुकरा दिया गया है और मेकर्स को 1000 करोड़ रुपये तक की OTT डील की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील्स में से एक हो सकती है। यही उम्मीदें निवेशकों को इस स्टॉक की ओर आकर्षित कर रही हैं।

हालांकि, सवाल यह है कि क्या अब इस स्टॉक में निवेश करना सही होगा? विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी तेज रैली के बाद स्टॉक में थोड़ी मुनाफावसूली (profit booking) देखने को मिल सकती है, यानी शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव संभव है। लेकिन, अगर फिल्म सफल रहती है और कंपनी का बिजनेस मजबूत बना रहता है, तो लंबी अवधि में इसमें और ग्रोथ की संभावना भी है।

इसका मतलब कि ‘रामायण’ का क्रेज इस स्टॉक को नई ऊंचाइयों पर ले गया है, लेकिन निवेश से पहले जोखिम और वैल्यूएशन को समझना बेहद जरूरी है।

नोट- शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझाव, विचार और राय उनकी अपनी हैं। ये लाइव हिंदुस्तान के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EPFO और ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी, लेकिन सैलरी होगी कम? समझें नया नियम
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,