1 शेयर पर 6 शेयर बोनस, डिविडेंड का भी ऐलान, चेक कर लें रिकॉर्ड डेट
Bonus Share: Alka India Ltd ने निवेशकों को 1 शेयर पर 6 शेयर बोनस के तौर पर बांटने का फैसला किया है। कंपनी ने बोनस शेयर के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Bonus Share: Alka India Ltd ने पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने मंगरवार को इसका ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर 6 शेयर बोनस के तौर पर बांटे जाएंगे। बता दें, कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए आज रिकॉर्ड डेट घोषित किया गया है।
मिलेंगे 1 पर 6 शेयर फ्री
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 6 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया गया है। इस बोनस इश्यू के लिए अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है। आने वाले समय में इसका ऐलान कंपनी कर सकती है। बता दें, यह पूरी प्रक्रिया 7 जून 2026 या उससे पहले पूरी कर ली जाएगी।
डिविडेंड दे रही है कंपनी
आज की मीटिंग में कंपनी ने एक शेयर पर 0.04 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 27 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी पहली बार एक्स-डिविडेंड भी ट्रेड करने जा रही है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
मंगलवार को बाजार के बंद होने के समय पर यह स्टॉक बीएसई में 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.04 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है। कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 47 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.45 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 3437 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 10 साल में इस स्टॉक की कीमतों में 9394 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन