Public Provident Fund interest rate for April-June 2026 quarter, check PPF New interest rate 2026 क्या PPF पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न? पहली तिमाही में जमा पैसों पर मिलेगा इतना ब्याज, Business Hindi News - Hindustan
More

क्या PPF पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न? पहली तिमाही में जमा पैसों पर मिलेगा इतना ब्याज

अगर आप PPF में निवेश करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां सरकार द्वारा PPF की ब्याज दरों में किए गए बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए नीचे अप्रैल–जून 2026 तिमाही की PPF ब्याज दरों के बारे में जरा विस्तार से जानते हैं। 

Tue, 7 April 2026 07:03 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या PPF पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न? पहली तिमाही में जमा पैसों पर मिलेगा इतना ब्याज

अगर आप सुरक्षित और टैक्स-फ्री निवेश की तलाश में हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपके लिए अभी भी एक भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है। निवेशकों के बीच यह चर्चा तेज थी कि क्या अप्रैल–जून तिमाही के लिए PPF की ब्याज दरों में कोई बदलाव होगा। लेकिन, अब इस पर पूरी तरह से स्पष्टता आ चुकी है। वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि इस तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी PPF में निवेश करने वालों को पहले जैसी ही ब्याज दर (7.1%) मिलती रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैक्स कंप्लायंस में बड़ा बदलाव: फॉर्म 15G और 15H की जगह लेगा फॉर्म 121

अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए ब्याज दर

अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए PPF की ब्याज दर 7.1% सालाना तय की गई है, जो पिछली तिमाही (जनवरी–मार्च 2026) के बराबर ही है। बता दें कि सरकार हर तीन महीने में इन दरों की समीक्षा करती है, लेकिन इस बार निवेशकों को किसी बढ़ोतरी की उम्मीद पूरी नहीं हुई। हालांकि, स्थिर ब्याज दर भी उन लोगों के लिए राहत है, जो सुरक्षित और निश्चित रिटर्न चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO प्राइस से भी नीचे आया टाटा का शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, 400 रुपये टारगेट

टैक्स में 1.5 लाख रुपये तक की छूट

PPF में निवेश करने पर आपको आयकर की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है, इसके अलावा मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है और मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी रकम भी टैक्स से मुक्त रहती है। यही कारण है कि लंबी अवधि के निवेशकों के बीच PPF एक पसंदीदा विकल्प बना हुआ है।

प्रीमैच्योर क्लोजर पर 1% की कटौती

जहां तक निकासी नियमों की बात है, तो PPF अकाउंट से आप 5 साल पूरे होने के बाद आंशिक निकासी कर सकते हैं। हालांकि, निकासी की राशि कुछ शर्तों के तहत सीमित होती है। वहीं, समय से पहले खाता बंद करने की अनुमति भी 5 साल बाद ही मिलती है, लेकिन इसके लिए खास परिस्थितियां जैसे गंभीर बीमारी या उच्च शिक्षा का खर्च होना जरूरी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रीमैच्योर क्लोजर पर मिलने वाले ब्याज में 1% की कटौती की जाती है।

भले ही इस बार PPF की ब्याज दर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई हो, लेकिन इसकी सुरक्षा, स्थिरता और टैक्स लाभ इसे आज भी एक मजबूत निवेश विकल्प बनाते हैं। अगर आप बिना जोखिम के लंबी अवधि में अच्छा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो PPF अब भी एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकता है।

PPF ब्याज दरें

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीपीएफ की ब्याज दरें 7.1% घोषित की गई हैं। नीचे दी गई टेबल में आप पिछले कुछ सालों की PPF ब्याज दरों के बारे में जान सकते हैं।

अवधि दर
जनवरी-मार्च 20257.1%
अक्टूबर- दिसंबर 20247.1%
जुलाई- सितंबर 20247.1%
अप्रैल-जून 20247.1%
जनवरी-मार्च 20247.1%
अक्टूबर-दिसंबर, 20237.1%
जुलाई – सितंबर, 20237.1%
अप्रैल-जून, 20237.1%
जनवरी-मार्च, 20237.1%
अक्टूबर-दिसंबर, 20227.1%
जुलाई – सितंबर, 20227.1%
अप्रैल-जून, 20227.1%
जनवरी-मार्च, 20227.1%
अक्टूबर-दिसंबर, 20217.1%
जुलाई – सितंबर, 20217.1%
अप्रैल-जून, 20217.1%
जनवरी-मार्च, 20217.1%
अक्टूबर-दिसंबर, 20207.1%
जुलाई – सितंबर, 20207.1%
अप्रैल-जून, 20207.1%
जनवरी-मार्च, 20207.1%
अक्टूबर-दिसंबर, 20197.9%
जुलाई – सितंबर, 20197.9%
अप्रैल – जून, 20198%
जनवरी – मार्च, 20198%
अक्टूबर-दिसंबर, 20188%
जुलाई-सितंबर, 20187.6%
अप्रैल-जून, 20187.6%
जनवरी-मार्च, 20187.6%
अक्टूबर-दिसंबर, 20177.8%
जुलाई-सितंबर, 20177.8%
अप्रैल-जून, 20177.9%
जनवरी-मार्च, 20178.0%


,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 रुपये से कम का यह शेयर बना रॉकेट, 2 बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,