5 साल में 1092% का रिटर्न, आज 15% चढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक, निवेशकों में क्यो हो रही खरीदने की होड़
Multibagger Stock: तीन साल में Gallantt Ispat के शेयरों का भाव 994 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1092 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। बता दें, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1935 प्रतिशत का बढ़ा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों को मोटा रिटर्न मिला है।

Multibagger Stock: शेयर बाजार आज मंगलवार को जारी गिरावट के उलट Gallantt Ispat के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15% से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह Q4 बिजनेस अपडेट है। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है।
आज 15% चढ़ा शेयरों का भाव
बीएसई में आज मल्टीबैगर स्टॉक 575 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 650 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
कंपनी ने क्या दी है जानकारी
मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का स्टील प्रोडक्शन 0.24 मिलियन टन रहा है। जोकि सालाना आधार पर 9 प्रतिशत अधिक है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी का स्टील प्रोडक्शन 0.88 मिलियन टन रहा है। जोकि एक वित्त वर्ष पहले की तुलना में 3 प्रतिशत अधिक है।
स्टील की बिक्री 0.23 मिलियन टन रहा है। जोकि साल दर साल की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की बिक्री 0.85 मिलियन टन रहा था।
पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है?
इस साल अबतक Gallantt Ispat के शेयरों की कीमतों में 18.58 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। एक साल में यह स्टॉक 61.41 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 800.60 रुपये रहा है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 361 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 15372 करोड़ रुपये का है।
10 साल में 1935% का धांसू रिटर्न
तीन साल में Gallantt Ispat के शेयरों का भाव 994 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1092 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। बता दें, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1935 प्रतिशत का बढ़ा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों को मोटा रिटर्न मिला है।
कंपनी पिछले दो साल से लगातार डिविडेंड दे रही है। आखिरी बार कंपनी एक शेयर पर 1.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन