pm modi said do not buy gold prices hiked by rs 7000 save petrol and diesel oil became expensive and now lpg gas पीएम मोदी ने कहा सोना नहीं खरीदो! दाम ₹7000 बढ़ गए, पेट्रोल-डीजल की बचत करो! तेल महंगा हो गया, और अब LPG..., Business Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी ने कहा सोना नहीं खरीदो! दाम ₹7000 बढ़ गए, पेट्रोल-डीजल की बचत करो! तेल महंगा हो गया, और अब LPG...

LPG Rates Today: 10 मई को जब पीएम ने किसी भी मौके पर एक साल तक सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल-डीजल और गैस की बचत करने, गैरजरूरी यात्राएं नहीं करने की अपील की थी। इसके बाद सोना, पेट्रोल और डीजल महंगे हो चुके हैं। क्या अब LPG की बारी है?

Thu, 21 May 2026 06:08 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पीएम मोदी ने कहा सोना नहीं खरीदो! दाम ₹7000 बढ़ गए, पेट्रोल-डीजल की बचत करो! तेल महंगा हो गया, और अब LPG...

पीएम मोदी ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की तो गोल्ड के दाम करीब 7000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए। पेट्रोल-डीजल की बचत करने को कहा तो दोनों के दाम दो बार में करीब 4-4 रुपये बढ़ गए। पहले ही गैस बचाने को कहा तो इसके बाद से एलपीजी के दाम तो नहीं बढ़े, अलबत्ता हर दिन सप्लाई 4 लाख बैरल कम हो रही है।

बता दें 10 मई को जब पीएम ने किसी भी मौके पर एक साल तक सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल-डीजल और गैस की बचत करने, गैरजरूरी यात्राएं नहीं करने की अपील की तो इससे पहले 8 मई को 24 कैरेट सोना 151078 रुपये पर बंद हुआ था। 20 मई 2026 को 158555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

अभी एलपीजी की किल्ल्त दूर करने के लिए क्या कर रही सरकार

भारत फिर से होर्मुज के रास्ते अपने समुद्री शिप भेजकर तेल लाने की तैयारी कर रहा है। ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार होगा जब भारत इस खतरनाक रास्ते से अपने पोत भेजेगा। असल में वहां युद्ध और खतरे की वजह से सामान्य तेल आपूर्ति बहुत कम हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम किसान की 23वीं किस्त आने वाली है, अगर नहीं किया ये काम तो रुक सकती है

कुछ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि योजनाएं अंतिम चरण में हैं और जैसे ही सरकार से अंतिम मंजूरी मिलेगी, पोत इस होर्मुज को पार करने का प्रयास शुरू कर देंगे। यह चर्चाएं पूरी तरह निजी हैं, इसलिए उन्होंने इनके समय या तेल की मात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

नौसेना से मंजूरी मिलने का इंतजार : एक सूत्र ने कहा कि सरकारी स्वामित्व वाली शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) भारतीय नौसेना से मंजूरी मिलने और तेल रिफाइनरियों से व्यापार मिलते ही फारस की खाड़ी में वापस जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

होर्मुज एक ऐसा समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया का लगभग 20% (पांचवां हिस्सा) तेल गुजरता है। लेकिन फरवरी के अंत में ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से यह रास्ता पूरी तरह बंद पड़ा है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाला तीसरा बड़ा देश है। इसलिए इस रास्ते के बंद होने से भारत को तेल मिलने में दिक्कत आ रही है और कीमतें भी बढ़ी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगाई की मार से बढ़ जाएगा EMI और खर्च? क्या आगे और बढ़ सकती है मुश्किल?

आज क्या एलपीजी सिलेंडर के रेट

नई दिल्ली में इंडेन का घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये का है। इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 3176.5 रुपये का। इंडेन के मुताबिक पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1011 रुपये का है और कमर्शियल सिलेंडर के दाम आज 3361 रुपये हैं। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, इस देश में तेल ₹400 के पार
ये भी पढ़ें:भारत को 3 बड़े झटके एक साथ लग रहे हैं, सीईए ने किया आगाह, सामने है बड़ा संकट

जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,