pm kisan 23rd installment is about to come if this work is not done then the help of rs 2000 may stop PM Kisan की 23वीं किस्त आने वाली है, अगर नहीं किया ये काम तो रुक सकती है ₹2000 की मदद, Business Hindi News - Hindustan
More

PM Kisan की 23वीं किस्त आने वाली है, अगर नहीं किया ये काम तो रुक सकती है ₹2000 की मदद

PM Kisan 23rd Installment updates: पीएम किसान की 23वीं किस्त के लिए e-KYC जरूरी है। ई-केवाईसी के 3 तरीके हैं। पहला ओटीपी आधारित, दूसरा, बायोमेट्रिक आधारित और तीसरा तरीका फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित ई-केवाईसी। 

Wed, 20 May 2026 12:01 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
PM Kisan की 23वीं किस्त आने वाली है, अगर नहीं किया ये काम तो रुक सकती है ₹2000 की मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। पीएम किसान पोर्टल पर सरकार ने साफ किया है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करना, आधार से बैंक खाता लिंक करना और सही बैंक डिटेल देना जरूरी है। अगर ये छोटी-सी चूक होती है, तो पीएम किसान की 23वीं किस्त रुक सकती है या देरी हो सकती है।

ई-केवाईसी (e-KYC) कैसे करें?

पीएम-किसान योजना के किसानों के लिए ई-केवाईसी के 3 तरीके हैं। पहला ओटीपी आधारित ई-केवाईसी, जो पीएम किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। दूसरा, बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी, जिसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या राज्य सेवा केंद्र (SSK) पर जाना पड़ेगा। तीसरा तरीका फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित ई-केवाईसी। यह भी पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम-किसान की 22वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में पहुंचा ₹2000, ऐसे करें चेक

ओटीपी आधारित ई-केवाईसी

ओटीपी आधारित ई-केवाईसी के लिए, किसान के पास आधार से जुड़ा एक्टिव मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इसके लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे...

स्टेप-1. पीएम-किसान पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।

स्टेप-2. वेबसाइट के ऊपरी दाएं कोने पर ई-केवाईसी पर क्लिक करें।

स्टेप-3. अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपना ओटीपी डालने के बाद अपना ई-केवाईसी पूरा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूरिया की कीमतें हुईं दोगुनी,भारत ने एक ही टेंडर में रिकॉर्ड 25 लाख टन खाद खरीदा

बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी

यह सुविधा किसानों के घर/पड़ोस में सेवाएं प्रदान करने के लिए देशभर में 4 लाख से अधिक सामान्य सेवा केंद्रों और विभिन्न राज्य सेवा केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें...

स्टेप-1. अपने आधार कार्ड और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी सीएससी/एसएसके पर जाएं।

स्टेप-2. सीएससी/एसएसके ऑपरेटर आधार-आधारित सत्यापन का उपयोग करके बायोमेट्रिक ऑथंटिकेशन करने में किसान की सहायता करेगा।

फेस-ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी

किसान अपनी सुविधानुसार अपने मोबाइल के माध्यम से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। यह ई-केवाईसी करने का सबसे नवीन और परेशानी मुक्त तरीका है।

गूगल प्ले स्टोर से पीएम-किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलें और अपने पीएम-किसान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें। बेनीफियरी पेज पर जाएं। अगर ई-केवाईसी स्टेटस “नहीं” है, तो ई-केवाईसी पर क्लिक करें, फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपना चेहरा स्कैन करने के लिए अपनी सहमति दें। आपके चेहरे को सफलतापूर्वक स्कैन करने के बाद, ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगाई की मार से बढ़ जाएगा EMI और खर्च? क्या आगे और बढ़ सकती है मुश्किल?
ये भी पढ़ें:दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, इस देश में तेल ₹400 के पार

यह जानना जरूरी है कि किसी भी तरीके से किए गए ई-केवाईसी की स्थिति 24 घंटे के बाद लाभार्थी की स्थिति में दिखाई देगी। किसान पीएम-किसान पोर्टल और किसान-ईमित्र (पीएम-किसान एआई चैटबॉट) पर केवाईसी मॉड्यूल से भी अपनी स्थिति जान सकते हैं।

बैंक अकाउंट और आधार लिंकिंग प्रक्रिया

सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है। अगर नहीं है तो अपने बैंक में जाकर DBT (Direct Benefit Transfer) सुविधा एक्टिव करवाएं। अपना सही नाम, IFSC कोड, खाता नंबर पोर्टल पर अपडेट रखें।

किस्त का Status कैसे चेक करें?

1. PM-KISAN पोर्टल पर जाएं।

2. 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें।

3. आधार नंबर, मोबाइल नंबर या खाता नंबर में से कोई एक डालें।

4. किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।

इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें, ताकि आपको 2000 रुपये की किस्त समय पर मिल सके और 23वीं किस्त लेने में देरी न हो।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,