petrol prices on fire across the world fuel crosses rs 400 in this country दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, इस देश में तेल ₹400 के पार, Business Hindi News - Hindustan
More

दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, इस देश में तेल ₹400 के पार

Petrol Price Today: दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमतों में आग लगी हुई है। पिछले एक हफ्ते में केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में पेट्रोल महंगा हुआ है।

Wed, 20 May 2026 08:27 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, इस देश में तेल ₹400 के पार

भारत में एक हफ्ते के अंदर पेट्रोल-डीजल के दाम दो बार में 4 रुपये बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है। वहीं, दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमतों में आग लगी हुई है। हांगकांग में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत एक हफ्ते में करीब 10 रुपये बढ़कर 400 रुपये के पार पहुंच गई है। दुनिया में पेट्रोल का औसत रेट 147.95 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, भारत में एक लीटर पेट्रोल का औसत रेट 105.10 रुपये पर पहुंच गया है।

सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले देशों का बुरा हाल

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में है। यहां एक हफ्ते में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 397.52 रुपये से बढ़कर 406.17 रुपये पर पहुंच गई है। मलावी में पेट्रोल करीब 5 रुपये चढ़कर 371.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत को 3 बड़े झटके एक साथ लग रहे हैं, सीईए ने किया आगाह, सामने है बड़ा संकट

इजरायल में भी पेट्रोल की कीमत करीब दो रुपये महंगी होकर 275.21 रुपये लीटर पर पहुंच गई है वहीं, डेनमार्क में पेट्रोल अब 263.82 से 272.19 रुपये पर पहुंच गया है। नीदरलैंड में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 262.83 से 268.63 रुपये पर पहुंच गई है।

फिनलैंड में पेट्रोल 235.43 रुपये लीटर से 238.27 रुपये तो ग्रीस में भी 238.27 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। Liechtenstein में 234 रुपये लीटर है। सिंगापुर में पेट्रोल 231.87 रुपये लीटर से 234.15 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, स्विट्जरलैंड में पेट्रोल की कीमत 231.44 रुपये प्रति लीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के दाम 4 रुपये बढ़ने के बाद आज LPG सिलेंडर का क्या है हाल?

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देशों में भी बढ़े दाम

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में भले है, लेकिन यहां पेट्रोल की कीमत 2.26 रुपये से बढ़कर 2.28 रुपये पर पहुंच गई है। ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.73 रुपये से 2.77 पर पहुंच गई है। वेनेजुएला में भी पेट्रोल 3.34 से 3.39 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। अंगोला में 31.25 से बढ़कर 31.66 रुपये, कुवैत में 32.59 से बढ़कर 32.90, अल्जीरिया में 33.95 से बढ़कर 34.25 और तुर्कमेनिस्तान में 41.06 रुपये लीटर से बढ़कर पेट्रोल 41.59 रुपये लीटर पर पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साबुन-तेल से लेकर बिस्किट तक सब होगा महंगा? FMCG कंपनियों ने दिए बड़े संकेत

इजिप्ट में भी पेट्रोल की कीमत 43.38 रुपये से बढ़कर 43.79 रुपये पर पहुंच गई है। कतर में भी पेट्रोल महंगा होकर कीमत 55 रुपये से 55.80 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। सऊदी अरब में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 59.36 रुपये से बढ़कर 60.15 रुपये पर पहुंच गई है।

पड़ोसी देशों में भी पेट्रोल की कीमतों में लगी आग

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 137.78 रुपये है। नेपाल में भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 136 रुपये तक पहुंच गई है। बंग्लादेश में भी पेट्रोल करीब 110 रुपये लीटर है। म्यांमार में पेट्रोल की कीमत 143 रुपये है। चीन में पेट्रोल की कीमत 133 रुपये है। पाकिस्तान में पेट्रोल 142.52 रुपये लीटर है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,