PM Kisan samman nidhi will increased upto 9000 rupee in begal PM narendra modi promises किसानों को भी तोहफा, 9000 रुपये होगी पीएम किसान सम्मान निधि, PM मोदी ने बंगाल में किया था ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

किसानों को भी तोहफा, 9000 रुपये होगी पीएम किसान सम्मान निधि, PM मोदी ने बंगाल में किया था ऐलान

PM Kisan yojna updates: बंगाल में किसानों की भी बल्ले-बल्ले होने जा रही है। पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 9000 रुपये किसानों को सालाना देने का वादा किया था। रुझानों में BJP की सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। 

Mon, 4 May 2026 05:30 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
किसानों को भी तोहफा, 9000 रुपये होगी पीएम किसान सम्मान निधि, PM मोदी ने बंगाल में किया था ऐलान

PM Kisan yojna updates: बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने लोगों से वादा किया था कि राज्य में सरकार बनने पर 9000 रुपये पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan nidhi yojna) दी जाएगी। मौजूदा समय में पीएम किसान सम्मान निधि के तौर पर 6000 रुपये की तीन किस्ते किसानों के खाते में भेजी जाती हैं। यह पैसा 4-4 महीने के अंतराल पर मिलता है। बता दें, बंगाल में विधानसभा चुनाव (bengal election results) के परिणाम आज आ रहे हैं। राज्य में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलते हुए दिखाई दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेतन आयोग पर PM मोदी ने किया था बड़ा ऐलान, अब सरकारी कर्मचारियों को बंपर बोनस

महाराष्ट्र का मॉडल बंगाल में भी (PM Kisan News)

बीजेपी ने महाराष्ट्र के किसानों से भी 9000 रुपये पीएम किसान सम्मान निधि का वादा किया था। वहां राज्य में सरकार बनने के बाद नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये अलग से किसानों को महाराष्ट्र सरकार देती है। केंद्र का मिला लें तो सालाना वहां के किसानों को 12000 रुपये की सहायता दी जाती है। यही मॉडल बंगाल में बीजेपी की सरकार अपना सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, करीब 2000 रुपये गिरा दाम, चांदी का क्या है हाल

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार (PM Kisan 23rd installment date)

देश भर के किसानों को इस समय पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के क्रेडिट होने का इंतजार है। सरकार की तरफ से 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी। ऐसे में किसानों के खाते में 23वीं किस्त जून के अंत में या फिर जुलाई के शुरुआत में जारी किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर, पुरानी पेंशन, 6 महीनों में क्या-क्या हुआ

पिछली बार कुछ किसानों को नहीं मिला था पैसा (PM Kisan 23rd installment updates)

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाला पैसा पिछली बार कुछ किसानों को क्रेडिट नहीं हुआ था। इसके पीछे की वजह छोटी और बड़ी गलतियां है। किसानों को ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग अनिवार्य है। जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त भी नहीं मिलेगी। यह पैसा सीधा अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है इसलिए बैंक खाते का आधार कार्ड नंबर से लिंक होना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9% लुढ़का इस TV नेटवर्क का शेयर, विजय की जीत की वजह से निवेशकों ने बनाई दूरी

भूमि सत्यापन भी आवश्यक है (PM Kisan ekyc updates)

जिन किसानों ने अपनी भूमि को ठीक ढंग से सत्यापित नहीं करवाया है। उन किसानों को भी लाभार्थी की सूची से बाहर कर दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आपके खातें में पिछली बार पैसा नहीं आया है तो यह जरूर चेक करवा लें कि आपके सभी डॉक्यूमेंट्स अपडेटेड हैं या नहीं। अगर नहीं तो किसी जनसेवा केंद्र पर जाकर इसे जल्द से जल्द अपडेट करवा लें। क्योंकि एक भी गलती की वजह से आपका पैसा रुक सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,