Gold silver price today: सोना हुआ सस्ता, करीब 2000 रुपये गिरा दाम, शादियों के सीजन में खरीदारों के लिए बड़ी राहत
Gold silver price today: सोने का रेट गुरुवार के मुकाबले कम हो चुका है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड 1906 रुपये सस्ता हो चुका है। चांदी की कीमतों में तेजी है।

Gold silver price today: सोने की कीमतों में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। शादियों के सीजन में सोने का रेट गिरने से भारतीय परिवारों ने राहत की सांस ली है। बता दें, गुरुवार की शाम के मुकाबले आज सुबह सोने का रेट 1906 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़क चुका है।
क्या है आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट (gold price today)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार की सुबह 148357 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 150263 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, शुक्रवार, शनिवार और फिर रविवार को छुट्टी की वजह से कीमतें जारी नहीं हुई थी।
23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट (gold rate today)
बुलियंस मार्केट में 23 कैरेट गोल्ड का रेट 147763 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट आज 135895 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 111268 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 86789 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है।
चांदी का क्या चल रहा है रेट? (silver price today)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार 1 किलोग्राम चांदी का रेट आज सोमवार को 244237 रुपये है। इससे पहले गुरुवार की शाम को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 240331 रुपये प्रति किलोग्राम था। चांदी की कीमतों में गुरुवार के मुकाबले आज 3906 रुपये का इजाफा हुआ है।
क्यों गिर रहा है सोने का रेट (why gold became cheaper)
सोने की कीमतों में जारी गिरावट के पीछे की वजह कच्चा तेल और डॉलर इंडेक्स है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी की वजह से दुनिया भर में मंहगाई का संकट गहराता जा रहा है। केंद्रीय बैंकों की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है।
डॉलर बना सोने के लिए काल
डॉलर इंडेक्स में भी लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से भी निवेशक गोल्ड की जगह डॉलर में इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। इसकी वजह से भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
इन सबके अलावा निवेशकों ने गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने की वजह से दूरी बना ली थी। कमजोर सेंटीमेंट ने भी गोल्ड की कीमतों में पर असर डाला है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई कारण होते हैं। किसी भी इनवेस्टमेंट से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन