8th Pay Commission latest updates after 6 months higher fitment factors OPS check key details 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर, 65 साल रिटायरमेंट उम्र, पुरानी पेंशन, 6 महीनों में क्या-क्या हुआ?, Business Hindi News - Hindustan
More

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर, 65 साल रिटायरमेंट उम्र, पुरानी पेंशन, 6 महीनों में क्या-क्या हुआ?

8th Pay Commission latest updates: 8वें वित्त आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था। तब से अबतक 6 महीने का समय बीत चुका है। कर्मचारी संगठनों ने पहली मीटिंग में ही बड़ी डिमांड पे कमीशन से की है। 

Mon, 4 May 2026 12:43 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर, 65 साल रिटायरमेंट उम्र, पुरानी पेंशन, 6 महीनों में क्या-क्या हुआ?

8th Pay Commission latest updates: 8वें पे कमीशन का 6 महीना बीत चुका है। अब अगले 12 महीने का समय बचा है। इन 6 महीने में कई बड़े घटनाक्रम हुए हैं। जिसका असर कर्मचारियों सैलरी पर पड़ेगा। बता दें, 3 नवंबर 2025 को 8वें वित्त आयोग का गठन किया गया था। आज 4 मई को इसके 6 महीने पूरे हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9% लुढ़का इस TV नेटवर्क का शेयर, विजय की जीत की वजह से निवेशकों ने बनाई दूरी

8वें वित्त आयोग का क्या है काम? (8th Pay Commission News)

यह एक अस्थाई समिति है। जो केंद्र सरकार ने 8वें वित्त आयोग का गठन किया था। इस आयोग का काम कर्मचारी संगठनों, अन्य स्टेक होल्डर्स और समूह के साथ बातचीत करना है। उसके आधार पर फिटमेंट फैक्टर्स, इंक्रीमेंट्स और पेंशन रिफॉर्म आदि पर फैसला करना है। इस आयोग का मुख्य काम केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देना है। बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से हर 10 साल में पे कमिशन का गठन किया जाता रहा है। इसी आयोग के सुझावों के आधार पर सरकार फैसला करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर ₹30 का डिविडेंड, ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस में किया इजाफा

मौजूदा स्थिति क्या है? (8th Pay Commission details)

इस समय 8वां वित्त आयोग डिस्कशन, कंसल्टेंशन और मोमेरेंडम कलेक्शन चरण में है। इस आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही है। पिछले दिनों ने उन्होंने अलग-अलग पक्षों के साथ दिल्ली में बातचीत की थी।

14 अप्रैल को नेशनल काउंसिल ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशिनरी के द्वारा 8वें पे कमीशन को 51 पेजों वाला मोमेरेंडम जमा करवाया था। पे कमीशन और NC-JCM के बीच 28 अप्रैल को मीटिंग हुई थी। दोनों पक्षों के बीच यह पहली बार कोई मीटिंग हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में बड़ी बढ़त, निवेशकों को हुआ 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा

कर्मचारी क्या कर रहे हैं डिमांड (8th Pay Commission demands)

8वें वित्त आयोग के सामने कर्मचारियों नें डिमांड की एक लम्बी लिस्ट पेश की है। जिसमें फिटमेंट फैक्टर को 3.83 करने की मांग रखी गई है। साथ ही एनपीएस और यूपीएस की जगह पुरानी पेंशन की भी डिमांड की गई है।

कर्मचारी संगठनों ने रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाकर 65 वर्ष करने की बात की 8वें पे कमीशन के सामने रखी गई है। बता दें, 8वें पे कमीशन के फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 66 लाख पेंशनर्स पर सीधा असर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 82.46 रुपये, डीजल ₹78.05, क्या आज सुबह सस्ता हो गया तेल? चेक करें रेट

30 से 40% बढ़ेगी सैलरी (8th Pay Commissions salary)

7वें वित्त आयोग के समय पर फिटमेंट फैक्टर को 3 से नीचे रखा गया था। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कर्मचारियों की सैलरी में 30 से 40 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। बता दें, कर्मचारियों की तरफ से लम्बे समय से 8वें वित्त आयोग की मांग की जा रही थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,