Sun TV Network Ltd share falls more than 9 percent after DMK trails in election results 9% लुढ़का इस TV नेटवर्क का शेयर, विजय की जीत की वजह से निवेशकों ने बनाई दूरी, बेचने की होड़, Business Hindi News - Hindustan
More

9% लुढ़का इस TV नेटवर्क का शेयर, विजय की जीत की वजह से निवेशकों ने बनाई दूरी, बेचने की होड़

Sun TV Network Ltd share falls: आज सोमवार को सनटीवी नेटवर्क के शेयरों में 9 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। रुझानों में डीएमके की सरकार की विदाई से निवेशक इस स्टॉक से दूरी बनाते दिख रहे हैं। 

Mon, 4 May 2026 11:22 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
9% लुढ़का इस TV नेटवर्क का शेयर, विजय की जीत की वजह से निवेशकों ने बनाई दूरी, बेचने की होड़

Sun TV Network Ltd share falls: सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। तमिलनाडु के चुनावी रुझानों (tamilnadu election Results) का असर कंपनी के शेयरों पर साफ असर देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में डीएमके राज्य तीसरे नंबर पर फिसलती हुई नजर आ रही है। वहीं, एक्टर विजय की पार्टी टीवीके पहले नंबर पर काबिज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में बड़ी बढ़त, निवेशकों को हुआ 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा

अगस्त 2024 के बाद किसी दिन में सबसे बड़ी गिरावट (Sun TV Network Ltd Share price)

बीएसई में सन टीवी नेटवर्क के शेयर 612.95 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। अगस्त 2024 के बाद सन टीवी के शेयरों में किसी एक दिन यह सबसे बड़ी गिरावट है। बता दें, सन टीवी नेटवर्क का मालिकाना हक कमलनिधि मारन के पास है। मारन फैमिली का डीएमके एम करुणानिधी से परिवारिक सम्बंध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, आज और सस्ता हो गया सोना, चेक करें रेट

डीएमके के सत्ता में रहने के समय पर सन टीवी का कैसा रहा प्रदर्शन? (Sun TV Network Ltd stock performance)

पिछले 5 सालों से डीएमके तमिलनाडु की सत्ता में थी। इस दौरान सनटीवी के शेयरों में ठीक-ठाक तेजी देखने को मिली है। 2021 में कंपनी के शेयरों में 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। 2022 में यह स्टॉक 3 प्रतिशत लुढ़क गया। 2024 और 2025 में कंपनी के शेयरों में 4 प्रतिशत और 14 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, 2023 में सन टीवी नेटवर्क के शेयरों का भाव 46 प्रतिशत बढ़ा है।

आज सन टीवी के शेयरों की बड़ी संख्या में खरीद बिक्री हुई है। कुल 5.5 लाख शेयरों को खरीदा और बेचा गया है। 20-डे में औसतन 87000 शेयरों की खरीद और बिक्री होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 82.46 रुपये, डीजल ₹78.05, क्या आज सुबह सस्ता हो गया तेल? चेक करें रेट

शेयरों का लॉन्ग टर्म में कैसा प्रदर्शन? (Sun TV Network Ltd Stock)

बीते 5 साल में सनटीवी नेटवर्क के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 10 साल में यह स्टॉक 57 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 209 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है।

इस साल दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है कंपनी

2026 में सनटीवी नेटवर्क के शेयर दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुके हैं। कंपनी के शेयर फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड मिला था। 2026 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 1.25 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,