LPG Price Today: एलपीजी को लेकर आधी रात आई अच्छी खबर, क्या सस्ता हो गया सिलेंडर? चेक करें आज का रेट
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर का रेट आज फिर नहीं बढ़ा है। हालांकि, देर अच्छी खबर आई है। एक और एलपीजी सिलेंडर से लदा जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस कर चुका है।

LPG Price Today: देर रात एलपीजी सिलेंडर की बड़ी खुशखबरी आई थी। 46313 मैट्रिक टन से लदे MT Sarv Shakti एलपीजी कैरियर ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता पार कर लिया। भारत की एलपीजी जरूरतों को पूरा करने के लिए यह एक बड़ी गुड न्यूज है। बता दें, आज एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिसकी वजह एलपीजी सिलेंडर का रेट पुराने स्तर पर बना हुआ है।
घरेलू सिलेंडर का क्या है प्रमुख शहरों में रेट (LPG Price in your city)
दिल्ली - 913 रुपये
बेंगलुरू - 915.50 रुपये
हैदराबाद - 965 रुपये
मुंबई - 912.50 रुपये
चेन्नई - 928.50 रुपये
कोलकाता - 939 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा (LPG price hike)
19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये का इजाफा 1 मई को किया था। जिसके बाद दिल्ली में रेट 2078.50 रुपये से बढ़कर 3061.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये और 1 मार्च को 114.50 रुपये का इजाफा हुआ था। तीन महीने में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1303 रुपये बढ़ चुका है।
किस शहर में क्या है कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट (LPG rate)
दिल्ली - 3071.50 रुपये
मुंबई - 3046.50 रुपये
पुणे - 3107 रुपये
कोलकाता - 3107 रुपये
बेंगलुरू - 3174.50 रुपये
चेन्नई - 3259.50 रुपये
पटना - 3259.50 रुपये
सूरत - 3047 रुपये
हैदराबाद - 2343.50 रुपये
इंदौर - 3201.50 रुपये
लखनऊ - 3194 रुपये
वाराणसी - 3276.50 रुपये
आ रहा है 46313 मैट्रिक टन एलपीजी सिलेंडर
रिपोर्ट के अनुसार MT Sarv Shakti 46313 मैट्रिक टन एलपीजी सिलेंडर ने 2 मई को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस किया है। इसमें 20 सदस्य मौजूद हैं। यह जहाज 13 मई विसाखापत्तनम् पहुंच सकता है।
भारत ने अपना प्रोडक्शन बढ़ाया (LPG Daily Production)
एलपीजी प्रोडक्शन के लिहाज से भी अच्छी खबर है। लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अपना एलपीजी प्रोडक्शन 60 प्रतिशत बढ़ा लिया है। जिसके बाद उत्पादन हर दिन 54000 टन पहुंच गया है। वहीं, खपत में 10,000 टन की गिरावट आई है। हर दिन भारत में 80,000 टन एलपीजी सिलेंडर की खपत हो रही है।
50 से 60 रुपये तक बढ़ सकता है एलपीजी सिलेंडर का दाम (LPG price hike updates)
सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 से 60 रुपये का इजाफा हो सकता है। आखिरी बार 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का रेट बढ़ा था। उसके बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।




साइन इन